फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Latest Bridal Mehndi Design: भरे हाथ नहीं, आजकल दुल्हनों को पसंद आ रही मेहंदी की मिनिमल डिजाइन

Mon, 25 Nov 2024 02:21 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Mon, 25 Nov 2024 02:21 PM IST
सार

एक समय था, जब दुल्हनें अपने हाथों पर भरे-भरे हाथ मेहंदी लगाना पसंद करती थीं, लेकिन अब समय बदल गया है। आजकल मिनिमल मेहंदी लगाने का ट्रेंड है। 

विज्ञापन
Latest Bridal Mehndi Design 2024 Bollywood actress wedding mehndi design
दुल्हनों को पसंद आ रही मेहंदी की मिनिमल डिजाइन - फोटो : instagram

Latest Bridal Mehndi Design: शादियों का सीजन चल रहा है। ऐसे मे इसकी धूम बाजारों से लेकर घरों तक में दिखाई दे रही है। दूल्हा-दुल्हन से लेकर उनके घरवाले, दोस्त और रिश्तेदार शादी की खरीदारी में जुटे हैं। हर होने वाली दुल्हन अपने वेडिंग डे को खास बनाने के लिए आउटफिट से लेकर खास ज्वेलरी तक का चयन करती है। इन सब चीजों के साथ-साथ वो अपनी मेहंदी की डिजाइन भी स्पेशल रखना चाहती हैं।



अक्सर आपने लोगों को कहते सुना होगा कि दुल्हन के हाथों पर तो भरे हाथ मेहंदी अच्छी लगती है, लेकिन अब समय बदल गया है। अब दुल्हनों को हल्की और मिनिमल मेहंदी की डिजाइंस काफी पसंद आ रही हैं। यहां हम आपको कुछ अभिनेत्रियों की ब्राइडल मेहंदी दिखाने जा रहे हैं, जिनकी डिजाइन से आप भी टिप्स ले सकती हैं।  

Latest Bridal Mehndi Design 2024 Bollywood actress wedding mehndi design
परिणीति चोपड़ा की मेहंदी - फोटो : instagram

परिणीति चोपड़ा की मेहंदी 

एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने अपनी शादी की मेहंदी काफी हल्की रखी थी। इसके लिए उन्होंने हथेली पर झूमर वाली डिजाइन बनवाई थी। आप भी चाहें तो एक्ट्रेस की ही तरह अपनी मेहंदी में 2 से 3 झूमर के डिजाइन बना सकती हैं। इस तरह की डिजाइन के साथ हथेली के पीछे जाल वाली डिजाइन बनवाएं। 

Latest Bridal Mehndi Design 2024 Bollywood actress wedding mehndi design
आलिया भट्ट की मेहंदी - फोटो : instagram

आलिया भट्ट की मेहंदी 

आलिया भट्ट की ब्राइडल मेहंदी काफी खास थी। उन्होंने अपने खास दिन के लिए मंडाला आर्ट मेहंदी का चयन किया था। मंडाला आर्ट मेहंदी की डिजाइन एक तो लगाना आसान होता है और ये सूख भी काफी जल्दी जाती है। ऐसे में सर्दी के मौसम में आपके लिए ये डिजाइन अच्छी लगेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Latest Bridal Mehndi Design 2024 Bollywood actress wedding mehndi design
माहिरा खान की मेहंदी - फोटो : instagram

माहिरा खान की मेहंदी 

एक्ट्रेस माहिरा खान की मेहंदी पर अगर नजर डाली जाए तो इस तरह की डिजाइन अपने लिए परफेक्ट रहेगी। इसके बीच में चाहें तो अपने होने वाले पति का नाम लिखवाया जा सकता है। ऐसी डिजाइन के साथ उंगलियों के पोर पर भी खूबसूरत सी डिजाइन ही बनवाएं। 

विज्ञापन
Latest Bridal Mehndi Design 2024 Bollywood actress wedding mehndi design
रकुल प्रीत सिंह की मेहंदी - फोटो : instagram

रकुल प्रीत सिंह की मेहंदी 

यदि आपको एकदम हल्की मेहंदी पसंद नहीं है तो रकुल प्रीत की डिजाइन से टिप्स लें। उनकी मेहंदी हथेली पर तो भरे हाथ लगी है, लेकिन हाथ के पीछे उन्होंने जाल मेहंदी डिजाइन बनवाई है। ऐसी डिजाइन भी देखने में काफी खूबसूरत लगती है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed