फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Fashion Tips: हर महिला के पास अवश्य ही होने चाहिए ऐसे पांच तरह के ब्लाउज

Mon, 25 Nov 2024 11:35 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Mon, 25 Nov 2024 11:35 AM IST
सार

हर महिला के वॉर्डरोब में कुछ खास ब्लाउज जरूर होने चाहिए जो अलग-अलग मौकों पर काम आ सकें। हम इन्हीं डिजाइनों के बारे में आपको बताने जा रहे हैं।
 

विज्ञापन
Fashion Tips every woman must have these types of blouse
हर महिला के पास अवश्य ही होने चाहिए ऐसे पांच तरह के ब्लाउज - फोटो : instagram

Fashion Tips: साड़ी एक ऐसा परिधान है, जिसे महिलाएं हर कार्यक्रम में कैरी करना पसंद करती हैं। चाहे शादी-विवाह हो या फिर पार्टी, साड़ी हर इवेंट में पहनी जा सकती है। साड़ी पहनने के बाद लुक काफी एलिगेंट और खूबसूरत लगता है। अब तो साड़ी को ग्लैमरस अंदाज में भी लड़कियां कैरी करती हैं, जो देखने में भी अच्छी लगती है।



साड़ी लुक को खूबसूरत बनाने के लिए हमेशा ब्लाउज का काफी अहम किरदार होता है। ऐसे में हर महिला के पास पांच तरह के ब्लाउज अवश्य ही होने चाहिए। यदि आपको साड़ी पहनने का शौक है तो अपने कलेक्शन में इस तरह के ब्लाउज अवश्य ही शामिल करें। इन ब्लाउज के साथ आप कभी भी, कोई सी भी साड़ी मैच कर सकती हैं। इन्हें पहनकर आपका लुक प्यारा दिखेगा। 

Fashion Tips every woman must have these types of blouse
सिंपल साड़ी ब्लाउज - फोटो : instagram

सिंपल साड़ी ब्लाउज

हर महिला के पास जरूर से बेसिक सा राउंड नेक या वी-नेक के साथ आरामदायक स्लीव का ब्लाउज अवश्य ही होना चाहिए। ऐसे ब्लाउज रोजमर्रा की साड़ियों या ऑफिस वियर के लिए के लिए काफी सही होते हैं। इन ब्लाउज का फैब्रिक यदि कॉटन, लिनेन या सिल्क होगा, तो ज्यादा बेहतर रहेगा। 

Fashion Tips every woman must have these types of blouse
कॉलर ब्लाउज - फोटो : instagram

कॉलर ब्लाउज

कॉलर वाले ब्लाउज कई साड़ियों के साथ काफी एलिगेंट लुक देते हैं। ये ब्लाउज उनके लिए अच्छे हैं जो वर्किंग महिलाएं हैं या फिर जिन्हें कॉटन की साड़ियां पहनना पसंद है। इन ब्लाउज का फैब्रिक सिल्क, जॉर्जेट या साटन होगा, तो आपके लुक में चार चांद लग जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Fashion Tips every woman must have these types of blouse
डीप बैक डिजाइनर ब्लाउज - फोटो : instagram

डीप बैक डिजाइनर ब्लाउज

हर महिला के पास डीप बैक, डोरी या लैटिस स्टाइल वाले ब्लाउज जरूर होने चाहिए। ऐसे ब्लाउज शादी-विवाह के लिए काफी उपयोगी होते हैं। अगर ये   बनारसी, वेलवेट या सिल्क फैब्रिक के होंगे तो आपका शादी लुक और हैवी लगेगा। 
 

विज्ञापन
Fashion Tips every woman must have these types of blouse
स्लीवलेस या स्ट्रैपी ब्लाउज - फोटो : instagram

स्लीवलेस या स्ट्रैपी ब्लाउज

बहुत सी महिलाओं और लड़कियों को साड़ी में ग्लैमरस दिखने का शौक होता है। ऐसे में उनके पास स्लीवलेस, स्पेगेटी स्ट्रैप या हॉल्टर नेक वाले ब्लाउज होने चाहिए। ये शादी-विवाह के अलावा किटी पार्टी या कैजुअल गेट-टूगेदर में भी कैरी करने के काम आते हैं।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed