कियारा आडवाणी एक बार फिर फैंस के दीवाना बनाने के लिए तैयार हैं। अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए स्पॉट हुईं कियारा इस फेस्टिव सीजन में बिल्कुल देसी लुक में नजर आईं। जिसे देख फैंस का तारीफ करना तो बनता है। वैसे भी कियारा अपने कैजुअल और इवेंट लुक को काफी हटके रखती हैं। जहां कैजुअल लुक में वो अक्सर काफी कंफर्टेबल वियर पहने नजर आती हैं। वहीं किसी खास मौके पर उनका फैशन सेंस कमाल का होता है। फिल्म के प्रमोशन के लिए टीवी के सेट पर पहुंची कियारा देसी लुक में नजर आईं। जो कि नवरात्रि के समय में फैशन इंस्पिरेशन के लिए भी परफेक्ट है।
2 of 5
कियारा आडवाणी
- फोटो : instagram
एथिनिक और कंटेप्रेरी लुक को एक साथ फॉलो करते कियारा आडवाणी ने तस्वीर शेयर की है। इंस्टाग्राम पर शेयर तस्वीरों में कियारा ने बेरी रेड कलर का रॉ सिल्क का हैंड एंब्रायडरी वाला गरारा पहना हुआ है। जिसे ग्लैमरस लुक देने के लिए टॉप वियर के लिए ब्रालेट डिजाइन का ब्लाउज पहने दिखीं। गरारा पैंट पर पोल्का डिजाइन के प्रिंट बने थे तो वहीं ब्लाउज पर मिरर वर्क किया गया था।
3 of 5
कियारा आडवाणी
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
वहीं इस खूबसूरत गरारे को पूरा एथिनिक लुक देने के लिए मैचिंग का खूबसूरत दुपट्टा कैरी किया है। दुपट्टे पर की गई गोटा-पट्टी वर्क और लहरिया प्रिंट गरबा के लिए इस ड्रेस को बिल्कुल परफेक्ट बना रही है। कियारा की इस ड्रेस को देख लग रहा है कि वो नवरात्रि के लिए ही तैयार हैं।
4 of 5
कियारा आडवाणी
- फोटो : instagram
कियारा आडवाणी का ये खूबसूरत गरारा सेट जिसे कियारा ने दुपट्टे की ड्रेपिंग स्टाइल से साड़ी लुक दिया है। डिजाइनर अर्पिता मेहता का डिजाइन किया हुआ है। वैसे बता दें कि इस गरारा सेट को आप खरीदने के बारे में सोच भी नहीं सकती हैं। क्योंकि डिजाइनर की वेबसाइट पर इस गरारा सेट की कीमत है करीब 98 हजार रुपये। जो कि किसी भी आम इंसान के लिए काफी ज्यादा है।
5 of 5
अक्षय कुमार
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
वहीं प्रमोशन के लिए साथ पहुंचे अक्षय कुमार बिल्कुल ही जुदा अंदाज में नजर आए। बिल्कुल ही कैजुअल कपड़ों में अक्षय ने सफेद कलर के पायजामे के साथ काले रंग की राउंड नेक टीशर्ट पहन रखी थी।