फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kiara Advani: बालों में गजरा और झीनी सी साड़ी, कुछ ऐसे लुक में अवॉर्ड फंक्शन में पहुंची कियारा आडवाणी

Mon, 21 Feb 2022 10:38 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Mon, 21 Feb 2022 10:38 AM IST
विज्ञापन
kiara advani looks stunning in dada saheb phalke award film festival wearing yellow saree
kiara advani, siddhartha malhotra - फोटो : instagram

कियारा आडवाणी फिल्मों में अपने सीधे-सादे लुक्स की वजह से फैंस के दिलों पर जगह बनाने में कामयाब हुई हैं। ऐसे में जब भी उन्हें मौका मिलता है वो सिंपल कुड़ी वाले लुक को जरूर फॉलो करती हैं। ऐसा ही कुछ देखने को मिला अवॉर्ड फंक्शन के दौरान। जब वो एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा से मिलने पहुंचीं।

kiara advani looks stunning in dada saheb phalke award film festival wearing yellow saree
कियारा आडवाणी - फोटो : instagram

इस अवॉर्ड शो में कियारा का लुक बेहद खूबसूरत नजर आया। ओम्बर शेड की साड़ी पहन कियारा देसी लुक में कहर ढा रही थीं। कियारा ने पीले रंग की झीनी सी साड़ी पहनी थी। जिस पर ऑरेंज कलर का शेड था। वहीं साड़ी पर गोल्डन बॉर्डर के साथ मल्टीकलर वर्क था। साथ में मिरर वर्क इस बॉर्डर में चार चांद लगा रहे थे। वहीं साड़ी के साथ प्लजिंग नेकलाइन का गोल्डन ब्लाउज मैच किया गया था। जिसकी स्लीवलेस स्ट्रैपी डिजाइन इस पूरे लुक को बोल्ड और ग्लैमरस बनाने के लिए काफी दिख रही थी। 

kiara advani looks stunning in dada saheb phalke award film festival wearing yellow saree
कियारा आडवाणी - फोटो : instagram

वहीं दूसरी तरफ कियारा ने इतनी झीनी सी साड़ी के साथ भले ही ग्लैमरस लुक दिखाया हो। लेकिन मिड पार्टीशन हेयर के साथ बालों में स्लीक लो बन और उसमे गजरा पूरी तरह से देसी लुक दे रहा था। जिसे उन्होंने भारी-भरकम झुमकों के साथ मैच किया था। वहीं बात करें मेकअप की तो कियारा ड्यूई बेस मेकअप के साथ ही आंखों में काजल और पिंक शेड की लिपस्टिक लगाए रेडी थी। वहीं माथे पर बिंदी ने इस लुक में चार चांद लगा दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
kiara advani looks stunning in dada saheb phalke award film festival wearing yellow saree
kiara advani - फोटो : instagram

सोशल मीडिया पर इस अवॉर्ड फंक्शन का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। जिसमे वो हाथ में अवॉर्ड लिए सिद्धार्थ मल्होत्रा के गले लग रही हैं। इस अवॉर्ड शो के लिए सिद्धार्थ मल्होत्रा काले रंग के बंदगला सूट में पहुंचे। जिसमे उनका लुक काफी डैशिंग दिख रहा था। सिद्धार्थ को यह अवॉर्ड शेरशाह फिल्म के लिए क्रिटिक्स बेस्ट एक्टर के लिए मिला है।

विज्ञापन
kiara advani looks stunning in dada saheb phalke award film festival wearing yellow saree
कियारा आडवाणी देसी लुक - फोटो : instagram/weddingwireindia
कियारा आडवाणी की ये साड़ी फैशन डिजाइनर तरुण ताहिलियानी की डिजाइन की हुई थी। जिसे पहन वो इस फंक्शन में पहुंची थीं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed