कियारा आडवाणी इन दिनों काम के सिलसिले में नहीं बल्कि अपनी बहन की शादी में व्यस्त हैं। गोवा में हुई इस शादी की तस्वीरें कियारा ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी पर साझा की है। जिसमे कियारा के साथ ही दुल्हन बनीं बहन का भी गॉर्जियस लुक देखने को मिल रहा है। बेहद निजी समारोह के बीच कियारा की बहन इशिता आडवाणी की शादी में कियारा ने ऑरेंज कलर का लहंगा चुना।
2 of 5
kiara advani
- फोटो : instagram
सबसे खूबसूरत ब्राइड्समेड में कियारा ने ऑरेंज कलर का लहंगा चुना था। डिजाइऩर फाल्गुन शेन पिकॉक के कलेक्शन से लिया गया कियारा का लहंगा काफी खूबसूरत था। कियारा की इन तस्वीर और वीडियो को सेलिब्रेटी स्टाइलिस्ट लक्ष्मी लहर ने पोस्ट किया है। जिसमे कियारा ऑरेंज कलर के लहंगे में रेडी हैं। जिस पर गोल्डन कलर की ब्रालेट ब्लाउज मैच की गई है। बैकलेस डिजाइन के इस ब्लाउज की प्लजिंग नेकलाइन है। वहीं लहंगे की हेमलाइन पर बीडेड टसल्स लगी है।
3 of 5
kiara advani
- फोटो : instagram
इस गोल्डन बैकलेस ब्लाउज के साथ कियारा ने ऑरेंज कलर का ए लाइन लहंगा मैच किया है। जिस पर भी गोल्डन वर्क है। मिरर वर्क के साथ दुपट्टे पर जरी का वर्क है। वहीं किनारों पर गोल्डन बॉर्डर लगा है। वहीं इस लुक कि कियारा ने टिपिकल ट्रेडिशनल दिया है। ऑर्नेट गोल्ड चूड़ी और पोल्की चोकर नेकपीस के साथ। वहीं मैचिंग ईयररिंग्स लुक को कंप्लीट कर रहे हैं।
4 of 5
kiara advani
- फोटो : instagram
वहीं कियारा ने बालों को स्लीक मिड पार्टीशन लो बन में बांध रखा है। जिस पर लगे सफेद फूल काफी खूबसूरत लुक दे रहे हैं। ड्यई मेकअप, पिंक ब्लश चिक्स और शिमरी आईशैडो के साथ कियारा ने इस ग्लैम लुक को कंप्लीट किया है। जबकि वहीं दूल्हुन बनीं बहन इशिता का लुक भी बेहद खूबसूरत है।
5 of 5
kiara advani sister
- फोटो : instagram
कियारा की बहन इशिता ने सुर्ख लाल रंग का लहंगा चुना है। जो कि डिजाइनर सब्यसाची के कलेक्शन से लिया गया है। जिसके साथ ग्रीन रंग के कुंदन की ज्वैलरी को मैच किया गया है। वहीं बालों में गजरा लगाएं इशिता ने टिपिकल दुल्हन वाला लुक ही चुना है।