Kedarnath Yatra 2024: आज यानी कि शुक्रवार को अक्षय तृतीया के पावन दिन बाबा केदारनाथ धाम का दरबार भक्तों के लिए खोल दिया गया है। केदारनाथ के कपाट खुलने के साथ ही चार धाम की यात्रा का आरंभ हो जाता है। यात्रा आरंभ होने से पहले ही सभी धामों में सारी व्यवस्थाएं की गई है, ताकि आने वाले दर्शनार्थियों को किसी तरह की कोई परेशानी न हो।
Kedarnath Yatra 2024: केदारनाथ यात्रा पर जाने की बना रहे हैं योजना तो ऐसे कपड़ों को जरूर रखें साथ
अगर आप केदारनाथ यात्रा पर जाने का प्लान बना रहे हैं तो अपने बैग में कुछ खास कपड़े जरूर रखें, ताकि आपको किसी तरह की परेशानी न हो।
आरामदाक कपड़ों को दें प्राथमिकता
अगर आप पहली बार केदारनाथ यात्रा के लिए जा रहे हैं तो अपने साथ आरामदायक कपड़े लेकर जाएं। ऐसा नहीं करने पर आपको काफी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में ध्यान रखें कि ढीले-ढाले कपड़ों को ही अपने साथ रखें।
ऊनी कपड़े हैं जरूरी
केदारनाथ में मौसम का पता नहीं लगता है, ऐसे में अपने साथ ऊनी जैकेट जरूर लेकर जाएं। इसे खरीदते वक्त ध्यान रखें कि इनकी क्वालिटी अच्छी हो। अच्छी क्वालिटी के स्वेटर और जैकेट ज्यादा भारी नहीं होते, जबकि ये काफी गर्मी पहुंचाते हैं।
रेनकोट है जरूरी
केदारनाथ में कभी भी बारिश हो जाती है। ऐसे में रेनकोट अपने साथ जरूर रखें। अगर आपके पास रेनकोट होगा तो आपको इधर-उधर भागने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
टोपी और मफलर जरूर रखें
बाबा केदारनाथ के धाम में सर्दी का मौसम हमेशा रहता है। ऐसे में अपने साथ गर्म टोपी और मफलर जरूर रखें। खासतौर पर अगर आप रात के वक्त बाबा के दर्शन के लिए निकल रहे हैं तो टोपी और मफलर होना बेहद जरूरी है।