Dull Skin Causes: क्या आप रोजाना फेस वॉश करती हैं, फिर भी आईने में चेहरा डल, थका हुआ या पहले से ज्यादा सांवला नजर आता है? अगर ऐसा है तो समस्या सिर्फ चेहरे की सफाई से जुड़ी नहीं हो सकती। कई बार रोजमर्रा की कुछ छोटी-छोटी स्किनकेयर गलतियां त्वचा के नेचुरल बेरियर को प्रभावित कर सकती हैं, जिससे चेहरा रूखा, बेजान या कम ग्लोइंग दिखाई दे सकता है।
सिर्फ चेहरा धो लेना ही पूरी स्किनकेयर रूटीन नहीं है। फेस वॉश का चुनाव, पानी का तापमान, चेहरे को कितनी बार धोते हैं, धूप से बचाव और माॅइश्चराइजर जैसी चीजें भी त्वचा की अपीरियंस पर असर डालती हैं।
बहुत ज्यादा चेहरा धोने से त्वचा का नेचुरल आयल कम हो जाता है। इससे कुछ लोगों की स्किन ड्राई और असहज महसूस हो सकता है। इसके अलावा लंबे समय तक धूप में रहना, सनस्क्रीन को नजरअंदाज करना, कम नींद और शरीर में पानी की कमी जैसी जीवनशैली की आदतें भी चेहरे को बेजान दिखा सकती हैं। आइए जानते हैं ऐसी 7 आम गलतियां, जिन्हें पहचानकर आप अपनी डेली स्किनकेयर रूटीन को बेहतर बना सकते हैं।
2 of 7
Face Wash
- फोटो : Adobe stock
जरूरत से ज्यादा फेस वाॅश करना
चेहरा साफ रखने के लिए बार-बार फेस वाॅश करना जरूरी नहीं है। बहुत ज्यादा क्लींजिंग से त्वचा की नेचुरल आयल कम हो सकती हैं और कुछ लोगों में रूखापन या इरिटेशन बढ़ सकती है।
अगर चेहरा बार-बार धोने के बाद खिंचा हुआ महसूस होता है, तो यह संकेत हो सकता है कि आपका क्लींजिंग रूटीन आपकी स्किन के लिए हार्स है।
3 of 7
Face Wash
- फोटो : Adobe stock
बहुत गर्म पानी से चेहरा धोना
गर्म पानी चेहरे को साफ महसूस करा सकता है, लेकिन बहुत गर्म पानी त्वचा की नेचुरल माॅइस्चराइज को प्रभावित कर सकता है। इससे कुछ लोगों की त्वचा रूखी और असहज महसूस हो सकती है। चेहरा धोने के लिए सामान्य या हल्के गुनगुने पानी का इस्तेमाल करना बेहतर रहता है।
4 of 7
Face Wash
- फोटो : Adobe stock
स्किन टाइप के हिसाब से फेस वाॅश न चुनना
हर स्किन टाइप के लिए एक ही फेस वाॅश सही नहीं हो सकता। बहुत हार्स क्लींजर रूखी और सेंसिटिव स्किन को परेशान कर सकता है, जबकि बहुत हैवी प्रोडक्ट्स आयली स्किन पर अशहज लग सकता है।इसलिए फेस वाॅश चुनते समय अपनी स्किन टाइप और प्रोडक्ट सामग्री पर ध्यान दें।
5 of 7
माॅइश्चराइजिंग
- फोटो : AI
फेस वाॅश के बाद माॅइश्चराइजर छोड़ देना
कई लोगों को लगता है कि माॅइश्चराइजर सिर्फ रूखी त्वचा वालों के लिए होता है। लेकिन चेहरा साफ करने के बाद त्वचा को माइस्चराइजर की जरूरत हो सकती है, और आयली स्किन वालों के लिए भी लाइटवेट, नाॅन-कोमेडोजेनिक माॅश्चराइजर विकल्प हो सकता है। चेहरा धोने के बाद त्वचा को हल्का पैट ड्राई करके उपयुक्त माॅइश्चराइजर लगाना रूटीन का हिस्सा बनाया जा सकता है।