{"_id":"6acddca8cd5076a01a0872c2","slug":"hair-care-tips-before-or-after-shampoo-best-time-to-apply-hair-oil-in-hindi-2026-10-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हेयर केयर टिप्स: बाल धोने से पहले तेल लगाएं या बाद में? जानें सही हेयर केयर रूटीन","category":{"title":"Beauty tips","title_hn":"ब्यूटी टिप्स","slug":"beauty-tips"}}
हेयर केयर टिप्स: बाल धोने से पहले तेल लगाएं या बाद में? जानें सही हेयर केयर रूटीन
Tue, 13 Oct 2026 12:54 PM IST
शिवानी अवस्थी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिवानी अवस्थी
Updated Tue, 13 Oct 2026 12:54 PM IST
सार
Hair Oiling Tips: बाल धोने से पहले तेल लगाना चाहिए या बाद में? जानें बालों में तेल लगाने का सही तरीका, शैंपू और कंडीशनर का इस्तेमाल और स्वस्थ, चमकदार बालों के लिए आसान हेयर केयर रूटीन।
विज्ञापन
बालों में तेल लगाने का सही समय और तरीका
- फोटो : AI
विस्तार
Hair Care Tips: बालों की देखभाल के लिए बालों में तेल लगाने की सलाह दी जाती है। मम्मी तो अक्सर अपने बच्चों के बालों में चम्पी देती हैं ताकि उनके बाल मजबूत और घने हों। कहते हैं बालों में तेल लगाने से वे घने होने के साथ ही शाइनी और लंबे होते हैं।
विज्ञापन
हालांकि अक्सर लोग तेल लगाने के सही समय और तरीके पर ध्यान नहीं देते हैं। बालों की ग्रोथ और चमक के लिए अच्छे और महंगे ब्रांड के शैंपू- कंडीशनर तो हर कोई चुन लेता है लेकिन तेल लगाने का सही तरीका उन्हें मालूम ही नहीं होता।
विज्ञापन
कई लोगों के मन में सवाल रहता है कि बाल धोने से पहले तेल लगाना चाहिए या बाद में। गलत तरीके से हेयर केयर करने से बाल चिपचिपे, रूखे और बेजान नजर आ सकते हैं। आइए जानते हैं बालों में तेल लगाने का सही समय और आसान हेयर केयर रूटीन।
विज्ञापन
बाल धोने से पहले तेल लगाना क्यों है बेहतर?
आमतौर पर बाल धोने से पहले तेल लगाना एक अच्छा विकल्प हो सकता है। नारियल तेल जैसे कुछ तेल बालों की सतह पर सुरक्षा देने और धोने के दौरान होने वाले नुकसान को कम करने में मदद कर सकते हैं। बालों की लंबाई और सिरों पर थोड़ा तेल लगाएं और अपनी जरूरत के अनुसार 30 मिनट से एक घंटे तक छोड़ दें। इसके बाद हल्के शैंपू से बाल धो लें।
क्या बाल धोने के बाद तेल लगा सकते हैं?
बाल धोने के बाद भी थोड़ी मात्रा में तेल लगाया जा सकता है। खासकर रूखे बालों के सिरों पर हल्का तेल लगाने से बाल मुलायम और चमकदार दिख सकते हैं। हालांकि, स्कैल्प पर ज्यादा तेल लगाने से बचें, विशेषकर अगर आपकी त्वचा तैलीय है।
गीले बालों में तेल लगाना चाहिए या नहीं?
गीले नहीं, लेकिन हल्के नम बालों पर सीरम की तरह बहुत कम मात्रा में तेल लगाया जा सकता है। इससे नमी को लॉक करने और फ्रिज़ीनेस को कम करने में मदद मिलती है। हालांकि गीले बालों में अधिक या जोर से तेल न लगाएं। ऐसा करने से गीले बाल कमजोर होते हैं और टूटने का खतरा रहता है।
सही हेयर केयर रूटीन क्या है?
बालों को जरूरत के अनुसार शैंपू करें, हर बार कंडीशनर का इस्तेमाल करें और गीले बालों को धीरे सुलझाएं। नियमित देखभाल और सही उत्पादों से बालों को स्वस्थ रखने में मदद मिल सकती है।