Sensitive Skin Beauty Hacks: आजकल सोशल मीडिया पर खूबसूरत और चमकदार त्वचा पाने के लिए कई तरह के ब्यूटी हैक्स वायरल होते रहते हैं। कोई चेहरे पर नींबू लगाने की सलाह देता है, तो कोई घरेलू स्क्रब और अलग-अलग फेस पैक को त्वचा के लिए फायदेमंद बताता है।
लेकिन अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है, तो बिना सोचे-समझे इन नुस्खों को आजमाना परेशानी बढ़ा सकता है। सेंसिटिव स्किन में नए प्रोडक्ट या कुछ खास सामग्री के इस्तेमाल से लालिमा, खुजली, जलन और रूखापन हो सकता है। इसलिए चेहरे पर कुछ भी लगाने से पहले उसके संभावित प्रभाव को समझना जरूरी है।
सही स्किनकेयर रूटीन अपनाकर त्वचा को आराम देने और उसकी सुरक्षा करने में मदद मिल सकती है। आइए जानते हैं ऐसे 7 ब्यूटी हैक्स और स्किनकेयर आदतों के बारे में, जिन्हें सेंसिटिव स्किन वाले लोगों को खास सावधानी के साथ अपनाना चाहिए।
2 of 8
नींबू न लगाएं चेहरे पर
- फोटो : Freepil.com
सेंसिटिव स्किन वालों को इन 7 ब्यूटी हैक्स से रहना चाहिए सावधान
चेहरे पर सीधे नींबू लगाने से बचें
नींबू का रस अम्लीय होता है और त्वचा पर जलन पैदा कर सकता है। धूप के संपर्क में आने पर इससे त्वचा पर गंभीर प्रतिक्रिया और दाग पड़ने का जोखिम भी हो सकता है। चेहरे को साफ रखने के लिए सौम्य क्लींजर का इस्तेमाल बेहतर विकल्प है।
3 of 8
बेकिंग सोडा
- फोटो : AI Generated
बेकिंग सोडा से फेस स्क्रब न करें
बेकिंग सोडा त्वचा के प्राकृतिक pH संतुलन को प्रभावित कर सकता है। इससे रूखापन, जलन और त्वचा की सुरक्षात्मक परत को नुकसान पहुंचने की आशंका रहती है। इसे घरेलू फेस स्क्रब के रूप में इस्तेमाल करने से बचें।
4 of 8
scrub
- फोटो : Adobe stock
बार-बार एक्सफोलिएशन न करें
डेड स्किन हटाने के लिए बार-बार स्क्रब करना जरूरी नहीं है। खासकर सेंसिटिव स्किन पर कठोर स्क्रब और तेज एक्सफोलिएटिंग प्रोडक्ट लालिमा और जलन बढ़ा सकते हैं। अपनी त्वचा की जरूरत के अनुसार ही एक्सफोलिएशन करें।
5 of 8
टमाटर का फेस पैक
- फोटो : Adobe
हर वायरल फेस पैक को न आजमाएं
सोशल मीडिया पर लोकप्रिय होने का मतलब यह नहीं है कि कोई फेस पैक हर तरह की त्वचा के लिए सुरक्षित है। सुगंध, एसेंशियल ऑयल और कुछ प्राकृतिक सामग्री भी एलर्जी या इरिटेशन पैदा कर सकती हैं।