Karwa Chauth 2023: देशभर में आज करवा चौथ का पावन त्योहार मनाया जा रहा है। इस दिन सुहागिन महिलाएं सच्चे मन से अपने पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। शाम में जब चंद्रमा निकलता है तो उसकी पूजा करने के बाद ही महिलाएं व्रत का पारण करती हैं। इस साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि की शुरुआत 31 अक्तूबर, मंगलवार को रात 9 बजकर 30 मिनट से हो गई है। इसका समापन आज यानी कि 1 नवंबर को रात 9 बजकर 19 मिनट पर होगा।
ऐसे में उदया तिथि और चंद्रोदय के समय को देखते हुए करवा चौथ का व्रत आज ही 1 नवंबर 2023, बुधवार को रखा जाएगा। करवा चौथ की पूजा के लिए 16 श्रृंगार करने की प्रथा है। वैसे तो इस दिन महिलाएं एकदम नई दुल्हन की तरह सजती हैं, लेकिन बहुत सी महिलाओं को सिंपल और साधारण ही रहना पसंद होता है। ऐसे में उनके लिए हम मेकअप के कुछ सिंपल स्टेप्स बताने जा रहे हैं, जिनको फॉलो करके आप खूबसूरत दिख सकती हैं।
सबसे पहले त्वचा को करें तैयार
करवा चौथ की पूजा के लिए तैयार होते वक्त सबसे पहले अपनी त्वचा को तैयार करें। इसके लिए सबसे पहले चेहरे को किसी अच्छे फेसवॉश से साफ करें। इसके बाद टोनर लगाते हुए सीरम का इस्तेमाल करें। इस बीच चेहरे को मॉइश्चराइज करना कतई ना भूलें।
3 of 6
Karwa Chauth 2023
- फोटो : istock
अब करें बेस का इस्तेमाल
चेहरे के दाग-धब्बों या आंखों के नीचे के काले घेरों को छिपाने के लिए कंसीलर का इस्तेमाल करें। इसके बाद अपनी स्किन टोन के हिसाब से फाउंडेशन का इस्तेमाल करें। ध्यान रखें कि फाउंडेशन की लेयर ज्यादा मोटी ना हो। इससे चेहरा अजीब लग सकता है। इस बेस को सही से सेट करने के लिए आपको फेस पाउडर की जरूरत पड़ेगी। ये आपके चेहरे की अतिरिक्त शाइन को कंट्रोल करने में मदद करता है।
4 of 6
Karwa Chauth 2023
- फोटो : insatgram
गाल और होंठों पर करें टिंट का इस्तेमाल
अगर आपके पास लिप टिंट है तो गाल पर उसी की मदद से ब्लश लगाएं। इसके साथ रोजी पिंक रंग के टिंट से ही होंठों पर लिपस्टिक लगाएं। इसका रंग ज्यादा डार्क नहीं होना चाहिए।
5 of 6
Karwa Chauth 2023
- फोटो : pixabay
आईशैडो को रखें न्यूट्रल
अपनी स्किन टोन के हिसाब से आईशैडो को न्यूट्रल ही रखें। इससे आपका लुक और खूबसूरत दिखेगा। ध्यान रखें कि अगर आप डार्क रंग का शैडो इस्तेमाल करेंगी तो इससे आपका लुक बिगड़ सकता है।