अपने फैशन स्टाइल को लेकर करीना कपूर हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं। एक बार फिर वह अपने ग्लैमरस लुक को लेकर खबरों में हैं। सोशल मीडिया पर उनकी कुछ तस्वीरें सामने आई है जिसमें वह ग्लैमरस लुक में नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों के वायरल होने के साथ ही करीना के प्रेग्नेंट होने की चर्चा हो रही है।
करीना कपूर खान की प्रेग्नेंसी की खबरें जोरों पर, इस लुक की वजह से हुआ खुलासा
इन तस्वीरों में करीना कैजुअल लुक में हैं। उन्होंने ग्रे टी-शर्ट पजामा पहना हुआ है। इसके साथ उन्होंने स्ट्रिप्ड श्रग पहन रखा है जो उन पर काफी फब रहा है। साथ ही अपने लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने लाइट मेकअप के साथ पोनी बना रखी है।
करीना की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। इन तस्वीरों में करीना के टमी पर फैट दिख रहा है जिसे देख लोग उनके प्रेग्नेंट होने की अटकलें लगा रहे हैं।
A post shared by yogen shah (@yogenshah_s) on
बता दें, करीना की ये तस्वीरें उनकी अपकमिंग फिल्म 'गुड न्यूज' की हैं। इस फिल्म में करीना के साथ अक्षय कुमार नजर आएंगे। ये फिल्म सेरोगेसी पर आधारित है।
सेरोगेसी पर आधारित इस फिल्म के लिए करीना का ऐसा लुक है। वह रियल लाइफ में नहीं रील लाइफ में प्रेग्नेंट हैं। इससे पहले साल 2002 में सरोगेसी पर फिल्म 'फिलहाल' आई थीं। इस फिल्म का निर्देशन मेघना गुलजार ने किया था। फिल्म में सुष्मिता सेन, तब्बू, पलाश सेन, संजय सूरी और शिवाजी सतम अहम किरदारों में थे।