सारा अली खान ने फिल्म 'केदारनाथ' से बॉलीवुड में एंट्री की। इसके बाद उनकी रणवीर के साथ फिल्म 'सिंबा' रिलीज हुई। सारा की दोनों फिल्मों में बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई हुई। इसके साथ ही लोगों को उनकी एक्टिंग भी काफी पसंद आई। अब सारा ने फिल्मफेयर मैगजीन के लिए फोटोशूट कराया है।
पहली बार किसी मैगजीन के कवर पर नजर आईं सारा अली खान, स्टाइल से दे डाली जाह्नवी को मात
इस फोटोशूट में सारा बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। यह पहला मौका है जब सारा अली खान ने किसी मैगजीन के लिए फोटोशूट कराया है। इन तस्वीरों में सारा ग्रीन ड्रेस में एक जीप के बोनट पर बैठी नजर आ रही हैं। सारा ने इस तस्वीर को खुद अपने इंस्टा अकाउंट पर शेयर किया है और साथ में कैप्शन में लिखा है- पहला फिल्मफेयर कवर
First Filmfare Cover!!! 🤩😍✅👀🐛🦓🦒🦁 📷 🙏
A post shared by Sara Ali Khan (@saraalikhan95) on
दूसरी तस्वीर में सारा का रेड लुक काफी जबरदस्त है। इसमें उन्होंने डीप नेक क्रॉप टॉप के साथ रेड जैकेट और मैचिंग स्कर्ट पहन रखी है। अपने इस लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने लाइट मेकअप के साथ बालों को कर्ल करके खुला किया हुआ है।
Red hot!#SaraAliKhan is a sight to behold in our latest cover shoot.
Here are two exclusive stills from her first ever photoshoot. pic.twitter.com/Fo7T5ulfam
सारा के दोनों लुक ही जबरदस्त लग रहे हैं और लोगों को पसंद भी आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर सारा की इन तस्वीरों पर लाइक्स और कमेंट्स की लाइन लगी हुई है। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा- स्टनिंग। एक दूसरे यूजर ने कमेंट किया- आपने तो जाह्नवी कपूर को फेल कर दिया...
बता दें, करण के शो में सारा अली खान ने कहा था कि वह कार्तिक आर्यन को डेट करना चाहती हैं। इसके बाद कार्तिक ने भी कहा था कि सारा डेट बता दें मैं उस दिन जहां वो बोलेंगी वहां पहुंच जाऊंगा। अब दोनों के एक फिल्म में साथ काम करने की बात हो रही है। खबरें हैं कि सारा और कार्तिक इम्तियाज अली की फिल्म 'लव आज कल 2' में साथ नजर आएंगे। हालांकि इसकी अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।