अभिनेत्री काजल अग्रवाल में पति गौतम किचलू के साथ सोशल मीडिया पर कई सारी तस्वीरें साझा की हैं। शादी के बाद इन तस्वीरों में फोटोशूट में दोनों काफी खूबसूरत दिख रहे हैं। दरअसल, काजल की ये तस्वीरें सगाई के समय की हैं। जिसमे काजल पीले रंग की साड़ी में तैयार हुई थीं। काजल ने अब इन तस्वीरों को शेयर कर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा को धन्यवाद कहा है।
2 of 5
काजल अग्रवाल
- फोटो : instagram/kajalaggarwalofficial
दरअसल, काजल की सगाई के लिए मनीष मल्होत्रा ने लॉकडाउन के बीच इस खूबसूरत नेट की साड़ी को तैयार किया था। जिसको लेकर काजल ने सोशल मीडिया पर शुक्रिया कहा है। पीले रंग की नेट की साड़ी के साथ काजल मैचिंग मास्क पहनकर तैयार हैं। वहीं उनके पति गौतम किचलू ने ऑफ व्हाइट कलर की शेरवानी पहनी है। जिसे वो मैचिंग मास्क के साथ पूरा करते दिखे।
3 of 5
काजल अग्रवाल
- फोटो : instagram
काजल की इस नेट की साड़ी पर बहुत ही लाइट वर्क किया गया है। सिल्वर बॉर्डर के साथ पल्ले पर फ्लॉवर की कढ़ाई की गई है। वहीं ब्लाउज कंप्लीट थ्रेड वर्क वाला है। जिसके बैक साइड पर मोतियों की लड़ियों का इस्तेमाल कर इसे बेहद खास लुक दिया गया है। जबकि काजल ने इस हल्की-फुल्की साड़ी को हैवी गोल्डन पर्ल ईयररिंग्स के साथ कंप्लीट किया है।
4 of 5
काजल अग्रवाल, गौतम किचलू
- फोटो : instagram/kajalaggarwalofficial
काजल अग्रवाल ने बीते 30 अक्तूबर को गौतम किचलू के साथ सात फेरे लिए हैं। शादी के बाद ही काजल अग्रवाल ने गौतम किचलू के साथ कई सारी तस्वीरें साझा की हैं और लिखा था- और बस, मिस से मिसेज तक।
5 of 5
काजल अग्रवाल
- फोटो : instagram/kajalaggarwalofficial, wekafawa
बता दें कि शादी वाले दिन काजल अग्रवाल ने डिजाइनर अनामिका खन्ना का डिजाइन किया लहंगा पहना था। जिस पर गुलाबी और लाल रंग के घने फूलों की डिजाइन वाला वर्क किया गया था। हैवी ज्वैलरी के साथ काजल का लार्जर देन लाइफ कलीरा हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच रहा था। वहीं गौतम किचलू ने काजल से मैचिंग करती हुई गुलाबी रंग की शेरवानी पहनी थी।