नेहा कक्कड़ अपनी शादी में पहने लहंगों को लेकर ट्रोलर्स के निशाने पर हैं। दिन में हुए फेरों से लेकर रात की शादी और रिसेप्शन में पहने लहंगे की तुलना प्रियंका चोपड़ा से लेकर अनुष्का शर्मा के वेडिंग लहंगों तक से कर डाली। यहीं नहीं ट्रोलर्स ने तो सोशल मीडिया पर तो ये भी कहा कि क्या उनका कोई अपना लुक है या सारी मेहनत कॉपी करने में ही लगा दी। हालांकि नेहा कक्कड़ के इंस्टाग्राम पर शेयर तस्वीरों में कई सारे उनके लुक काफी खूबसूरत हैं।
शादी के लहंगों को लेकर ट्रोल हो रहीं नेहा कक्कड़ का सगाई लुक है सिंपल लेकिन फैंस को आ रहा पसंद
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Mon, 02 Nov 2020 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन