बॉलीवुड के गलियारों में शादी का सीजन जोर-शोर से चल रहा है। पहले मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ ने शादी कर फैंस को चौकाया तो उसके बाद एक्ट्रेस काजल अग्रवाल की शादी की तस्वीरें भी खुब तस्वीरें वायरल हुईं। लगातार सोशल मीडिया पर शेयर तस्वीरों में काजल के वेडिंग रिसेप्शन की फोटोज वायरल हो रही हैं। जिसमें वो गोल्डन कलर के लहंगे में नजर आईं।
2 of 6
काजल अग्रवाल
- फोटो : instagram/kajalaggarwalofficial, wekafawa
काजल अग्रवाल ने वैसे तो शादी के हर मौके के लिए अलग डिजाइनर की ड्रेस को चुना था। जिसमें वो हर रंग के कपड़े पहने नजर आईं। ऐसे में उनका वेडिंग रिसेप्शन लुक भी बिल्कुल खास था। गोल्डन कलर के लहंगा चुनरी में उनका लुक जबरदस्त था। सबसे खास बात कि काजल ने इस लहंगे चोली के साथ दुपट्टे को स्किप किया था। माइक्रो एंब्रायडरी वर्क के साथ हैंड वर्क के जरिए काजल का ये लहंगा तैयार किया गया था। जिसे काजल ने सटल मेकअप, सिंपल हेयरडू और हाथों में चूड़ा के जरिए कंप्लीट लुक दिया था।
3 of 6
काजल अग्रवाल, गौतम किचलू
- फोटो : Instagram: @wekafawa
वैसे बता दें कि काजल से पहले बॉलीवुड के गलियारों में अनुष्का शर्मा से लेकर ईशा अंबानी तक वेडिंग रिसेप्शन के लिए गोल्डन रंग की ड्रेस को चुन चुकी हैं। तो आगे की स्लाइड में देखिए इनके खूबसूरत लुक।
4 of 6
Virat Kohli Anushka Sharma
- फोटो : Instagram
अनुष्का शर्मा ने विराट कोहली से इटली में शादी करने के बाद मुंबई से लेकर दिल्ली तक में रिसेप्शन की पार्टी दी थी। जिसमें हर बार उनका लुक अलग नजर आया था। मुंबई के रिसेप्शन के लिए अनुष्का शर्मा ने गोल्डन कलर का हैवी शिमरी लंहगा चुनरी चुना था। जिसके साथ स्लीवलेस ब्लाउज और कमर पर डिजाइनर सब्यसाची की बेल्ट के साथ इसे टीमअप किया गया था। वहीं अनुष्का ने भी लुक को सिंपल रखते हुए हाथों में लाल चूड़ा डाला था।
5 of 6
DEEPIKA RANVEER RECEPTION
- फोटो : instagram
दीपिका पादुकोण
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी भी बॉलीवुड की मोस्ट टॉक ऑफ द टाउन मैरिज थी। वहीं शादी के बाद अलग-अलग वेडिंग रिसेप्शन में उनका लुक जबरदस्त था। बैंगलोर में हुए रिसेप्शन के लिए दीपिका ने मां की गोल्डन ब्रोकेड साड़ी को चुना था। जिसके साथ सब्यसाची का डिजाइन किया फुल स्लीव ब्लाउज इसे खास बना रहा था। वहीं साथ में सटल मेकअप और पन्ना का स्टेटमेंट चोकर नेकपीस और झुमका इसे शाही लुक देने के लिए काफी था।