प्रियंका चोपड़ा भले ही अमेरिका में जाकर बस गई हों। लेकिन हिंदू धर्म के त्योहारों को मनाना नहीं भूलती। तभी तो करवा चौथ के दिन प्रियंका ने अपनी ट्रेडिशनल लुक में तैयार हुई तस्वीर शेयर की है। साथ ही प्रियंका ने निक जोनास के लिए भी कैप्शन लिखा है। कैलिफोर्निया में रह रहीं प्रियंका चोपड़ा की इस तस्वीर को पति निक जोनास ने शेयर किया है। जिसमें वो हाथों में पूजा की थाली लिए खड़ी हैं। वहीं प्रियंका की इस तस्वीर के पीछे भगवान शंकर की मूर्ति भी दिख रही है।
प्रियंका चोपड़ा ने लाल साड़ी में मनाया करवा चौथ, हाथ में पूजा की थाली लिए पति के साथ शेयर की तस्वीर
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Thu, 05 Nov 2020 01:58 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन