जैस्मीन भसीन टीवी की चहेती एक्ट्रेस में से एक हैं। जिन्हें फैंस उनके क्यूट लुक्स की वजह से खासा पसंद करते हैं। जैस्मीन अक्सर ही पपराजी के कैमरे में कैद होती है और अपने लुक्स के हर किसी को इंप्रेस कर लेती है। वहीं जैस्मीन का फैशन सेंस भी काफी शानदार है। जिसकी झलक उनके इंस्टाग्राम पर दिख जाती है। इस बार भी जैस्मीन ने अपनी कुछ तस्वीरें साझा की है। जिसे देख फैंस जमकर तारीफ कर रहे हैं।
2 of 5
jasmin bhasin
- फोटो : instagram
जैस्मीन भसीन टीवी के अवॉर्ड शो में शामिल होने के लिए रेडी हुई थीं। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जैस्मीन ने साझा की है। इन तस्वीरों में जैस्मीन ने ऑरेंज कलर की शार्ट ड्रेस पहन रखी है। ऑरेंज कलर की जैस्मीन की इस ड्रेस पर कंधे के पास ड्रामेटिक बो लगा है। वहीं इसकी स्ट्रैपलेस शोल्डर इसे बोल्ड बनाने के लिए काफी है।
3 of 5
jasmin bhasin
- फोटो : instagram
वहीं इस ड्रेस के साथ लांग ट्रेल भी जोड़ी गई है। जो जैस्मीन की ड्रेस में बने बो से अटैच है। वहीं इस ड्रेस का ग्लैमरस लुक हर किसी को पसंद आ रहा है। जैस्मीन ने इस ड्रेस को सफेद रंग के बूट्स के साथ कैरी किया है। वहीं बात करें मेकअप की तो ग्लिटरी शाइन करता मेकअप जैस्मीन के लुक में चार चांद लगा रहा है।
4 of 5
jasmin bhasin
- फोटो : instagram
जैस्मीन ने इस ड्रेस को मिड पार्टीशन स्लीक बन के साथ पेयर किया है। जबकि न्यूड पिंक शेड लिपस्टिक और काजल क्लैड आईज पूरे लुक में चार चांद लगाने का काम कर रही है। जैस्मीन ने स्टाइलिश ड्रेस के साथ मिनिमम एक्सेसरीज कैरी की है। सिल्वर कलर की ईयररिंग्स पूरे लुक को मैच करने के लिए काफी दिख रही है।
5 of 5
अली गोनी-जैस्मिन भसीन
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि जैस्मीन भसीन अपने काम के साथ ही एक्टर अली गोनी के साथ रिलेशनशिप की वजह से भी सुर्खियों में रहती हैं। फैंस इन दोनों की जोड़ी को काफी पसंद करते हैं। वहीं जैस्मीन भी अक्सर ही इंस्टग्राम पर ब्वॉयफ्रेंड अली गोनी के साथ वीडियो और तस्वीरें साझा करती रहती हैं।