रश्मि देसाई छोटे पर्दे की उन एक्ट्रेस में शामिल हैं। जो अपनी खूबसूरती से फैंस को दीवाना बनाती हैं। वहीं उनका स्टाइल सेंस भी बाकियों से हटके रहता है। इस बात की झलक रश्मि के सोशल मीडिया अकाउंट से भी दिखती हैं। जिस पर वो अक्सर ही तस्वीरें साझा करती रहती हैं। वहीं रश्मि की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर जमकर वायरल होती है। जिसे उनके फैंस लाइक करते हैं। काम के सिलसिले में कैमरे में कैद हुई रश्मि की तस्वीरें सामने आईं है। जिसमे उनका लुक कैजुअल और स्टाइलिश दिख रहा है।
2 of 5
rashmi desai
- फोटो : instagram
दरअसल, काम के सिलसिले में रश्मि देसाई पपराजी के कैमरे में कैद हुई हैं। जिसका वीडियो इंस्टाग्राम पर साझा किया गया है। वहीं इस वीडियो में रश्मि देसाई का लुक कैजुअल होने के साथ ही स्टाइलिश भी दिख रहा है। रश्मि ने ब्लैक कलर के क्रॉप टॉप के साथ स्कर्ट कैरी किया है।
3 of 5
rashmi desai
- फोटो : instagram
ब्लैक कलर के क्रॉप टॉम में रश्मि रेडी हैं। जिस पर कॉलर की डिजाइन बनी है। वहीं गिंगम प्रिंट की स्कर्ट को इस क्रॉप टॉप के साथ मैच किया गया है। जबकि मिनिमम मेकअप के साथ मिस देसाई ने बालों में पोनीटेल बना रखी है। सनग्लासेज रश्मि के लुक्स में चार चांद लगा रहे हैं।
4 of 5
Rashmi Desai
- फोटो : instagram/imrashamidesai
बता दें कि रश्मि देसाई इंस्टाग्राम पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। वहीं अपने खूबसूरत लुक्स की तस्वीरें वो फैंस के साथ साझा करती हैं। पिछले दिनों अवॉर्ड फंक्शन में पहुंची रश्मि ने बॉडीकॉन ड्रेस पहनी थी। जिसकी प्लजिंग स्वीटहार्ट नेकलाइन काफी बोल्ड थी।
5 of 5
rashmi desai
- फोटो : instagram
रश्मि ने इस अवॉर्ड फंक्शन के लिए बॉडीकॉन ड्रेस का चुनाव किया था। जिसकी डीप प्लजिंग नेकलाइन थी। वहीं इस ड्रेस पर बस्टियर डिजाइन बनी थी। जिसके साथ ही कोल्ड शोल्डर स्लीव इस ड्रेस की खासियत थी। जिसे रश्मि ने स्लीक हेयर पोनीटेल के साथ स्टाइल किया था। रश्मि का ये लुक हमेशा की तरह ही काफी ग्लैमरस था। वहीं बात करें मेकअप की तो न्यूड टोन लिपस्टिक के साथ स्मोकी आईज के साथ ग्लिटरी चिक बोंस काफी खूबसूरत दिख रहे थे।