Hariyali Teej Special Mehndi Design: हर साल श्रावण मास की शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हरियाली तीज का त्योहार मनाया जाता है। ये दिन भोलेनाथ और माता पार्वती को समर्पित है, जिस वजह से इस दिन सुहागिन महिलाएं खूब सज-संवर पर अपने पति के लिए पूजा-अर्चना करती हैं।
यदि आपके घर पर हरियाली तीज की पूजा होती है, तो आपने भी इसकी तैयारी कर ही ली होगी। इस दिन हाथों पर मेहंदी रचाने की भी पंरपरा है। इसी के चलते हम आपको यहां मेहंदी के कुछ लेटेस्ट डिजाइन दिखाने जा रहे हैं, ताकि आप भी हरियाली तीज पर अपने हाथों पर अपने पिया के नाम की खूबसूरत मेहंदी लगाएं।
2 of 7
पहली डिजाइन
- फोटो : instagram
पहली डिजाइन
इस तरह की डिजाइन हाथों में बेहद खूबसूरत लगती है। ऐसा इसलिए क्योंकि हरियाली तीज के दिन भोलेनाथ और माता पार्वती की पूजा होती है, इसलिए आप इस डिजाइन का चयन कर सकती हैं। यदि ऐसी डिजाइन बनवा रही हैं तो इसकी बारीकी का खास ध्यान रखें, वरना इसकी खूबसूरती बिगड़ जाएगी।
3 of 7
दूसरी डिजाइन
- फोटो : instagram
दूसरी डिजाइन
जिन लड़कियों की शादी के बाद ये पहली तीज है, उनके लिए ये डिजाइन एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है। इस डिजाइन में भरे हाथ मेहंदी लगानी है और फिर उसके साथ हथेली पर भोलेनाथ और माता पार्वती की छवि बनानी है। ये डिजाइन आपके हाथों को और खूबसूरत बनाएगी।
4 of 7
तीसरी डिजाइन
- फोटो : instagram
तीसरी डिजाइन
सावन के महीने में हरियाली तीज पड़ती है, जिसमें घरों में लोग झूले डालते हैं। इसके अलावा कई जगह हरियाली तीज पर महिलाएं किटी पार्टी करती हैं और झूला झूलती हैं। तो अपने हाथों पर आप भी ऐसी झूला झूलती हुई महिला की तस्वीर बना सकते हैं। ये डिजाइन देखने में बेहद खूबसूरत लगेगी।
5 of 7
चौथी डिजाइन
- फोटो : instagram
चौथी डिजाइन
यदि आपको पूरा ऊपर तक हाथों में मेहंदी लगाना नहीं आता तो इस तरह की डिजाइन से आप अपने हाथों को खूबसूरत बना सकते हैं। इसके लिए आपको हथेली पर झूला झूलती महिला की तस्वीर बनानी है और साथ में बारीक डिजाइन से हथेली भरनी है। ये डिजाइन भी सिंपल है, लेकिन बेहद ही खूबसूरत है।