Hair Care Tips: हर कोई चाहता है कि उनके बाल मजबूत, काले और घने बनें। इसके लिए लोग तमाम तरह के हेयर केयर प्रोडक्ट इस्तेमाल करते हैं, पर कई बार ये देखने को मिलता है कि ये हेयर केयर प्रोडक्ट बालों को मजबूत बनाने की बजाय और ज्यादा कमजोर बना जाते हैं।
बाल जब जड़ से कमजोर होने लगते हैं तो इनका झड़ना स्वाभाविक है। ऐसे में आप अगर अपने खान-पान का सही से ध्यान रखें और केमिकल वाले प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल ना करें तो आप अपने बालों को मजबूत बनाने के साथ उनकी खोई हुई चमक वापस ला सकते हैं।
बालों को मजबूत बनाने के लिए अब लोग बाजार में मिलने वाले केमिकल वाले प्रोडक्ट्स के इस्तेमाल की बजाय घरेलू चीजों के इस्तेमाल पर ज्यादा भरोसा करते हैं। इसी के चलते आज के लेख में हम आपको एलोवेरा के इस्तेमाल के कई तरीकाे बताने जा रहे हैं, ताकि आप भी इसमें मौजूद तत्वों की वजह से अपने बालों का ध्यान रख सकें।
पहला तरीका
वैसे तो बालों में एलोवेरा का इस्तेमाल करना बेहद आसान है, लेकिन फिर भी लोग गलत तरीके से इसका इस्तेमाल करते हैं। अगर आप अपने बालों को मजबूत बनाना चाहते हैं तो एलोवेरा इस्तेमाल करने का पहला तरीका जान लें। इसके लिए सबसे पहले जो तेल आप बालों में लगाते हैं, उसको थोड़ा सा गर्म कर लें। अब एक कटोरी में 5 चम्मच तेल और 3 चम्मच एलोवेरा जेल मिलाएं।
3 of 6
aloe vera
- फोटो : istock
रात को सोने से पहले इस पेस्ट को बालों की जड़ों से लेकर आखिरी छोर तक लगाएं और सुबह शैंपू से बाल धो लें। इससे आपके बालों को जरूर फायदा मिलेगा।
4 of 6
Aloe vera
- फोटो : Pixabay
दूसरा तरीका
अगर आपकेे बाल काफी ज्यादा झड़ रहे हैं तो ये आपके लिए बेहतर विकल्प है। इसके लिए एक कप में सबसे पहले दो चम्मच एलोवेरा जेल लें। इसके बाद इसमें 2 प्याज को पीसकर इसका रस निकालें और इसे अच्छे से मिलाएं।
इस पेस्ट को नहाने के पहले एक घंटे के लिए बालों की जड़ों से लेकर आखिरी छोर तक लगाएं। कुछ दिन इस्तेमाल के बाद आपको इसका असर दिखने लगेगा।