फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिखना चाहते हैं अभिनेत्रियों की तरह स्टाइलिश, तो इन चार ड्रेस को जरूर करें कैरी

Mon, 02 Aug 2021 03:07 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Mon, 02 Aug 2021 03:07 PM IST
विज्ञापन
Fashion tips You can try these four best dresses to look like actresses
fashion tips - फोटो : istock

आज के दौर में फैशन हर किसी के सिर चढ़कर बोलता है। खुद को स्टाइलिश दिखाने के लिए लोग कई तरह की ड्रेस कैरी करते हैं। वहीं, इसके अलावा महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल भी अब आम हो गया है। हर किसी की दिनचर्या भले ही कितनी व्यस्त क्यों न हो, लेकिन खुद को स्टाइलिश दिखाने का मौका भला कोई कैसे छोड़ सकता है। ऐसा नहीं कि लड़के खुद को हैंडसम दिखाने के लिए कई तरह की ड्रेस ट्राई नहीं करते, लेकिन खासतौर पर लड़कियों के जितने स्टाइलिश और ट्रेंडिंग कपड़े आसानी से मिल जाते हैं, उतने लड़कों के नहीं मिल पाते। ऐसे में लड़कियों के पास ज्यादा विकल्प होते हैं। लेकिन कई बार लड़कियां अपनी ड्रेस को लेकर उलझन में रहती हैं कि भला वे कौन सी ऐसी ड्रेस पहनें या किस जींस के साथ कौन सा टॉप पहनें आदि। ऐसे में हम आपको कुछ ऐसी ही ड्रेस के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें पहनकर आप बॉलीवुड अभिनेत्रियों की तरह ही स्टाइलिश दिख सकती हैं। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में।

Fashion tips You can try these four best dresses to look like actresses
palazzo pants - फोटो : istock

प्लाजो पैंट और कुर्ती

  • प्लाजो पैंट और कुर्ती आपको एक स्टाइलिश लुक देने के साथ ही आरामदायक भी महसूस कराती है। आप प्लाजो पैंट के साथ पारंपरिक कुर्ती या फिर कैजुअल टॉप भी कैरी कर सकते हैं। ये दोनों ही आपको एक स्टाइलिश लुक देने का काम कर सकते हैं।
Fashion tips You can try these four best dresses to look like actresses
maxi dresses - फोटो : istock

मैक्सी ड्रेस

  • मौसम कोई भी हो, लेकिन आप मैक्सी ड्रेस को हर मौसम में कैरी कर सकते हैं। ये काफी कंफर्टेबल होता है और इसकी सबसे बड़ी खासियत है कि ये हर तरह की बॉडी टाइप पर कमाल का लगता है। आप इसके साथ व्हाइट स्नीकर्स, फ्लैट्स या फिर हिल्स भी पहन सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Fashion tips You can try these four best dresses to look like actresses
kurti - फोटो : istock

कुर्ती

  • आप खुद पर ट्रेडिशनल भी ट्राई कर सकती हैं, जिसमें आप भारतीय कुर्ती पहन सकती हैं। कुर्ती आपको स्टाइलिश दिखने में मदद करती है। इसके लिए बस आपको इसके साथ टाइट फिटिंग वाली लैगिग पहननी है या फिर आप इसके साथ डेनिम भी कैरी कर सकती हैं।
विज्ञापन
Fashion tips You can try these four best dresses to look like actresses
one piece dress - फोटो : istock

शॉर्ट्स

  • आप अगर सच में स्टाइलिश दिखना चाहती हैं और फैशन के साथ कदम से कदम मिलाकर चलना चाहती हैं, तो आपको शॉर्ट्स जरूर ट्राई करने चाहिए। आप शॉर्ट्स क्रॉप, टेंक टॉप, शर्ट आदि कैरी कर सकती हैं। ये सभी आपको स्टाइलिश दिखने में मदद कर सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed