फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस येलो आउटफिट में नजर आईं तमन्ना, फैंस को खूब पसंद आया उनका ये शानदार लुक

Mon, 02 Aug 2021 11:14 AM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Mon, 02 Aug 2021 11:14 AM IST
विज्ञापन
Fashion tips tamannaah bhatia airport look pictures photos goes viral
tamannaah bhatia - फोटो : instagram

बॉलीवुड जगत में कई ऐसे चेहरे हैं जिनके काम को ही नहीं उनके फैंशन सेंस को भी खूब पसंद किया जाता है। इन सेलिब्रेटी की एक-एक फोटो को फैंस खूब प्यार देते हैं। इसी लिस्ट में एक नाम शामिल है, बॉलीवुड एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया का। वे महज बॉलीवुड में ही नहीं बल्कि साउथ में भी कई दमदार फिल्मों में अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेर चुकी हैं। वे कई हिट फिल्मों का हिस्सा रह चुकी हैं और उनकी फैन फॉलोइंग भी काफी ज्यादा है। तमन्ना अपनी अदाकारी के अलावा अपने फैशन सेंस के लिए भी जानी जाती हैं। वे हर बार फैंस को इसके जरिए चौंका देती हैं। हाल ही में उनका एक कमाल का लुक सामने आया, जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। तमन्ना एयरपोर्ट पर एक खास अंदाज में नजर आईं और देखते ही देखते उनका ये लुक हर किसी के सिर चढ़कर बोलने लगा। तो चलिए जानते हैं तमन्ना के इस फैशन और ड्रेस के बार में सबकुछ।

Fashion tips tamannaah bhatia airport look pictures photos goes viral
Tamannaah bhatia - फोटो : social media

दरअसल, ये बात किसी से छुपी नहीं कि तमन्ना भाटिया हमेशा ही फैशन ट्रेंड को फॉलो करती हैं। इसी कड़ी में वे हाल ही में एक सिंगल यानी वन पीस ड्रेस में नजर आईं। उनकी ये झलक मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आईं, जिसे देखकर हर कोई उनके इस शानदार लुक का दीवाना हो गया।

Fashion tips tamannaah bhatia airport look pictures photos goes viral
Tamannaah bhatia - फोटो : social media

बात उनकी इस ड्रेस की करें, तो तमन्ना ने लाइट ग्रीन मिनि ड्रेस कैरी की थी। इस पर येलो, व्हाइट और मैचिंग ग्रीन वाला माइक्रो फ्लोरल प्रिंट किया हुआ देखा जा सकता है, जो इस ड्रेस को काफी खूबसूरत बना रहा है। इसके अलावा उन्होंने चेहरे पर मास्क भी पहना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Fashion tips tamannaah bhatia airport look pictures photos goes viral
Tamannaah bhatia - फोटो : social media

वहीं, ये आउटफिट वेस्ट लाइन पर फिटेड थी, और इसके साथ ही नीचे के पोर्शन पर फज फ्री स्टाइल में नजर आया। ये अंदाज उनके कर्व्स को दिखा रही है। यही नहीं, तमन्ना की इस खूबसूरत ड्रेस में डीप यू नेकलाइल और हाफ पफी स्लीवस थी, जो उनके लुक को कंप्लीट करने का काम कर रही थी।

विज्ञापन
Fashion tips tamannaah bhatia airport look pictures photos goes viral
Tamannaah bhatia - फोटो : social media

इसके अलावा तमन्ना ने स्ट्रैपी हील्स पहनी हैं, जो पीले कलर की हैं। वहीं, उन्होंने ग्लैम लुक पाने के लिए सटन फाउंडेशन, कोह्ल आईज और मस्करा लगाया हुआ है। जबकि उन्होंने अपने बालों को मिडिल पार्टेड स्टाइल में खुला छोड़ा हुआ है। दूसरी तरफ कानों में हूप ईयररिंग्स और गले में सोने की चेन कैरी की हुई है। साथ ही उन्होंने हाथ में बेबी पिंक कलर का स्लिंग हैंडबैग भी कैरी किया हुआ है। ऐसे में ये सभी चीजें मिलकर तमन्ना के लुक को पूरी तरह कंप्लीट कर रही हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed