Hindi News
›
Photo Gallery
›
Fashion
›
Fashion tips Pregnant women can wear black strappy dress like Neha Dhupia everyone will praise
{"_id":"60f53375de5de8681950680b","slug":"fashion-tips-pregnant-women-can-wear-black-strappy-dress-like-neha-dhupia-everyone-will-praise","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अगर आप भी हैं प्रेग्नेंट, तो नेहा धूपिया की तरह पहन सकती हैं ये ब्लैक स्ट्रैपी ड्रेस, लुक में लगेंगे चार चांद","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
अगर आप भी हैं प्रेग्नेंट, तो नेहा धूपिया की तरह पहन सकती हैं ये ब्लैक स्ट्रैपी ड्रेस, लुक में लगेंगे चार चांद
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Mon, 19 Jul 2021 01:44 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
नेहा धूपिया की ड्रेस
- फोटो : neha dhupia instagram and istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
जब एक लड़की शादी के बाद मां बनती है, तो उसकी जिंदगी का ये सबसे खुशी का पल होता है। पति-पत्नी की जिंदगी में नन्हा-मुन्ना मेहमान आने वाला होता है। ऐसे में हर तरफ खुशियां ही खुशियां होती हैं। हर कोई महिला का ध्यान रखता है, खाने-पीने से लेकर बाकी हर एक चीज का ध्यान दिया जाता है। लेकिन प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं के लिए सबसे बड़ी दिक्कत रहती है कि वे क्या कपड़े पहनें। उन्हें ऐसे कपड़े चाहिए होते हैं जिनमें वे खुद को सहज महसूज कर सकें। ऐसे समय में साड़ी, सूट जैसी चीजें तो महिलाएं बिल्कुल भी नहीं पहन सकती हैं। इसलिए उन्हें कुछ खुली और आरामदायक ड्रेस चाहिए होती है। ऐसे में हम आपको ऐसी ही एक ड्रेस के बारे में बताने जा रहे हैं, जो हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया ने अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी के दौरान पहनी है। तो चलिए जानते हैं इस ड्रेस के बारे में।
2 of 5
neha dhupia
- फोटो : instagram/neha dhupia
दरअसल, नेहा धूपिया ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से इस बात की घोषणा की है कि वे और उनके पति अंगद बेदी एक बार फिर से माता-पिता बनने जा रहे हैं। अपनी इस खुशी को शेयर करते हुए नेहा ने एक प्यारी तस्वीर भी साझा की है। इस दौरान नेहा की ड्रेस बेहद ही स्टाइलिश और कमाल की लग रही है।
3 of 5
neha dhupia family
- फोटो : instagram/neha dhupia
नेहा धूपिया ने ब्लैक रंग की स्ट्रैपी बॉडीकॉन ड्रेस कैरी की है। इस तस्वीर में वे अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती हुईं नजर आ रही हैं। वहीं, उनकी ये ड्रेस हर किसी का दिल जीत रही है। वहीं, बात अगर उनके पति अंगद बेदी की ड्रेस की करें तो उन्होंने ब्लैक शर्ट और ट्राउजर पहना था। जबकि कपल की बेटी भी अपने माता-पिता की तरह की ब्लैक ड्रेस में नजर आई और उन्होंने फ्रॉक पहनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
नेहा धूपिया की ड्रेस
- फोटो : instagram/neha dhupia
बात अगर इस तस्वीर में नेहा के लुक की करें, तो उन्होंने अपने आप को बेहद ही सिंपल रखा है। उन्होंने केवल ब्लैक रंग की स्ट्रैपी बॉडीकॉन ड्रेस कैरी की है। इस दौरान न तो उन्होंने गले में कोई चैन और न ही कान में कोई इयररिंग्स पहने हैं। लेकिन उनका ये सिंपल लुक बेहद ही कमाल का लग रहा है, और इस ड्रेस में वे काफी फिट भी नजर आ रही हैं।
विज्ञापन
5 of 5
pregnant
- फोटो : social media
ऐसे में गर्भवती महिलाएं भी नेहा की तरह इस ड्रेस को कैरी कर सकती हैं, और यकीन मानिए इस ड्रेस में आप काफी खूबसूरत लग सकती हैं। बात अगर इस ड्रेस की कीमत की करें, तो नेहा की इस ड्रेस की कीमत अब तक सामने नहीं आई है। लेकिन इतना तो साफ है कि नेहा जिस तरह से डिजाइनर और महंगे ब्रांड्स के कपड़े कैरी करती हैं, तो जाहिर है ये भी काफी महंगी ड्रेस होगी। वहीं, अगर आप ऐसी ही ड्रेस लेना चाहते हैं तो नॉन ब्रांड्स में इसकी शुरुआत 2-3 हजार रुपये से हो जाती है। हालांकि, महंगे ब्राडंस में इनका रेट काफी ज्यादा हो सकता है।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।