Fashion Tips: आपने अक्सर देखा और सुना होगा कि अभिनेत्रियां आए दिन ऊप्स मूमेंट का शिकार हो जाती हैं। इसकी वजह सही से कपड़ों को न कैरी करना होता है। इसी वजह से महिलाओं को अक्सर तैयार होते समय ये सोचना पड़ता ही है कि कहीं उनके साथ कुछ गलत न हो जाए।
अगर आप छोटी-छोटी गलतियों को नजरअंदाज कर देती हैं, तो कभी भी ऊप्स मूमेंट का शिकार हो सकती हैं। इस तरह की सिचुएशन से बचने के लिए इन बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। इसी टेंशन को देखते हुए हम आपको कुछ ऐसी टिप्स देने जा रहे हैं, जिनको फॉलो करके आप भी ऊप्स मूमेंट का शिकार होने से बच सकती हैं।
2 of 6
सही इनरवियर चुनें
- फोटो : instagram
सही इनरवियर चुनें
हमेशा आउटफिट के हिसाब से ही इनरवियर का चयन करें। ऐसा न करने से आपका लुक बिगड़ सकता है। डीप नेक आउटफिट के लिए स्ट्रैपलेस या प्लंजिंग इनरवियर का इस्तेमाल करें। ये आपको सहज रहने में मदद करेगी।
3 of 6
टाइट और अनकंफर्टेबल आउटफिट से बचें
- फोटो : instagram
टाइट और अनकंफर्टेबल आउटफिट से बचें
बहुत ज्यादा टाइट ड्रेस या स्कर्ट पहनने से वॉर्डरोब मैलफंक्शन हो सकता है। ऐसे आउटफिट चुनें जिनमें आप आरामदायक महसूस करें और आसानी से मूव कर सकें। ज्यादा टाइट कपड़ों में बैठने-उठने पर भी परेशानी होगी।
4 of 6
हाई हील्स पहनते समय सतर्क रहें
- फोटो : instagram
हाई हील्स पहनते समय सतर्क रहें
अक्सर महिलाएं शौक-शौक में हील्स कैरी कर लेतीं हैं, लेकिन वो संभलकर चल नहीं पातीं। ऐसे में यदि आप हील्स पहन रही हैं, तो वॉक करते समय बैलेंस बनाकर चलें। ज्यादा ऊँची हील्स से गिरने का खतरा हो सकता है, इसलिए पहले प्रैक्टिस कर लें। यदि आप सहज न हों, तो हील्स पहनने से बचें।
5 of 6
सही से करें पिन अप
- फोटो : instagram
सही से करें पिन अप
अगर दुपट्टा या साड़ी पहन रही हैं तो उसे अच्छे से सेफ्टी पिन से फिक्स करें। हवा में उड़ने या गिरने की परेशानी से बचने के लिए इसे अच्छे से सेट करें। ध्यान रखें कि पिन अच्छी क्वालिटी की होनी चाहिए, वरना ये कपड़े को डैमेज कर देता है।