Fashion : पूरे विश्व में भारत का नाम रोशन करने वालीं टेनिस स्टार सानिया मिर्जा किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। वो ऐसी खिलाड़ी हैं जिन्होंने ना सिर्फ खेल के मैदान पर बल्कि ग्लैमर की दुनिया में भी अपनी अलग जगह बनाई है। भले ही सानिया ने अब खेल जगत को अलविदा कह दिया है पर फैशन की दुनिया में उनका जलवा आज भी बरकरार है।
Fashion : बॉस लेडी की तरह होना है तैयार तो सानिया मिर्जा के इन लुक्स पर डालें नजर
ब्लैक ब्लैजर, टॉप और जींस में सानिया का अलग अंदाज
अगर आप भी सानिया मिर्जा की ही तरह बॉस लेडी वाला लुक कैरी करना चाहती हैं तो उनके इस लुक को फॉलो कर सकती है। इसे आप ऑफिस पहन कर जाएंगी तो बेहद हॉट लगेंगी।
व्हाइट शर्ट-जींस सानिया दिखीं प्रोफेशनल
इस आउटफिट में सानिया मिर्जा काफी प्रोफेशनल लग रही हैं। ये लुक कैरी करना काफी आसान है क्योंकि हर किसी के पास व्हाइट शर्ट और ब्लू जींस तो मिल ही जाती है।
ब्लैक शर्ट स्टाइल की ड्रेस में दिखा सिजलिंग अवतार
सानिया मिर्जा का ये लुक काफी सिजलिंग दिख रहा है। इसे ऑफिस पार्टी के साथ-साथ नार्मल पार्टी में भी कैरी किया जा सकता है। इसके साथ ब्लैक रंग के ही हील्स लुक को कंप्लीट करेंगें।
ब्लैक ड्रेस लगीं खूबसूरत
ब्लैक रंग की ड्रेस हर किसी के लिए एक बेहतर ऑप्शन है। सानिया भी इस ड्रेस मे काफी खूबसूरत लग रही हैं।