कियारा आडवाणी इन दिनों अपनी फिल्म के प्रमोशन में व्यस्त हैं। जिसमे हर दिन उनका स्टाइलिश लुक देखने को मिल रहा है। वहीं कियारा भी अपने लुक के साथ एक्सपेरिमेंट करते दिख रही हैं। फिल्म जुग जुग जीओ के प्रमोशन के लिए एक दिन में उनका दो लुक देखने को मिला। जिसमे वो हर बार अलग अंदाज में नजर आईं। वहीं उनका ये लुक तारा सुतारिया की भी याद दिलाने लगा।
2 of 6
kiara advani
- फोटो : instagram
दरअसल, फिल्म के प्रमोशन के लिए कियारा आडवाणी ने कंटेम्प्रेरी लुक को चुना था। जिसमे सैटिन की स्कर्ट के साथ ब्रालेट शामिल थी। वहीं इस स्कर्ट और ब्रालेट को कियारा ने ऑरेंज कलर के दुपट्टे के साथ मैच किया था। जिसमे उनका गॉर्जियस लुक देखने को मिला।
3 of 6
kiara advani
- फोटो : instagram
वहीं कियारा ने इस पूरे लुक को बड़े ही खूबसूरत तरीके से स्टाइल किया था। हाई वेस्ट सैटिन स्कर्ट को जिसकी ड्रेपिंग डिजाइन इसे सल्ट्री लुक दे रही थी। वहीं इस स्कर्ट में थाई हाई स्लिट भी था। जो इस स्कर्ट को ग्लैमरस बना रहा था। वहीं इस मैक्सी सैटिन हाई स्लिट स्कर्ट को कियारा ने ब्रालेट के साथ मैच किया है। जिसमे सफेद रंग के थ्रेड से फ्लावर एंड मोटिफ्स बने थे।
4 of 6
kiara advani
- फोटो : instagram
कियारा ने इस ब्रालेट और स्कर्ट को ऑरेंज कलर के झीने से दुपट्टे के साथ पेयर किया था। वहीं गले में मैचिंग का चोकर नेकपीस और एंकल लेंथ स्टिलिटो पूरे लुक को खास बना रहे थे। वहीं कियारा ने खुले बालों के साथ नेचुरल टोन लिपस्टिक के साथ इस लुक को पूरा किया था। बता दें कि कियारा आडवाणी से पहले इस मैक्सी सैटिन स्कर्ट को पहने तारा सुतारिया नजर आ चुकी हैं।
5 of 6
tara sutaria
- फोटो : instagram
तारा सुतारिया ने इस मैक्सी सैटिन हाई वेस्ट स्कर्ट को फिल्म हीरोपंती 2 के प्रमोशन के दौरान पहना था। जिसमे उन्होंने सफेद रंग के ब्रालेट टॉप के साथ इसे मैच किया था। जिसकी स्केवअर शेप नेकलाइन थी। वहीं इस स्कर्ट को तारा ने मैचिंग पम्प्स के साथ ही चंकी नेकलेस के साथ स्टाइल किया था। तारा इस आउटफिट को पहन कपिल शर्मा के शो में पहुंची थीं। जहां उनका गॉर्जियस लुक नजर आया था।