{"_id":"67074a5d7f5bad5a480ebbee","slug":"durga-ashtami-2024-special-makeup-tips-in-easy-way-step-by-step-2024-10-10","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Durga Ashtami 2024: दुर्गा अष्टमी के दिन ऐसे करें मेकअप कि पसीना भी कुछ बिगाड़ नहीं पाएगा","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
Durga Ashtami 2024: दुर्गा अष्टमी के दिन ऐसे करें मेकअप कि पसीना भी कुछ बिगाड़ नहीं पाएगा
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रुति गौड़
Updated Thu, 10 Oct 2024 09:16 AM IST
सार
यहां आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स देने जा रहे हैं, जिनको फॉलो करने के बाद अगर आप मेकअप करेंगी तो पंडाल में भीड़ ओर गर्मी से भी आपका लुक खराब नहीं होगा।
विज्ञापन
1 of 7
दुर्गा अष्टमी के दिन ऐसे करें मेकअप
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
Durga Ashtami 2024: नवरात्रि में अष्टमी के दिन का काफी महत्व होता है। शारदीय नवरात्रि में आने वाली अष्टमी को दुर्गा अष्टमी कहते हैं। इस दिन मां महागौरी की पूजा की जाती है। इस दिन लोग मां दुर्गा के दर्शन के लिए जगह-जगह लगे पंडाल में भी जाते हैं। नवरात्रि के ये नौ दिन महिलाओं के लिए बेहद खास होते हैं। इन नौ दिनों में वो खूब अच्छे से सजती-संवरती हैं।
अब जब नवरात्रि अपने समापन की तरफ बढ़ रही है तो अष्टमी और नवमी पर तो आपका और अच्छे से सजना बनता है। कई बार ऐसा होता है कि हम अच्छी तरह से सजके घर से निकलते हैं, लेकिन बाहर की गर्मी हमारा पूरा लुक ही खराब कर देती है। ऐसे में यहां आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स देने जा रहे हैं, जिनको फॉलो करने के बाद अगर आप तैयार होंगी तो पंडाल में भीड़ और गर्मी से भी आपका लुक खराब नहीं होगा।
2 of 7
त्वचा को करें तैयार
- फोटो : Adobe stock
त्वचा को करें तैयार
मेकअप करने से पहले चेहरे को अच्छे से क्लींजर की मदद से साफ करें ताकि अतिरिक्त तेल और गंदगी हट जाए। इसके बाद, एक हल्का और ऑयल-फ्री मॉइस्चराइजर लगाएं ताकि त्वचा हाइड्रेटेड रहे। इसके बाद चेहरे पर अच्छी तरह से प्राइमर का इस्तेमाल अवश्य करें।
दुर्गा पूजा में जाना है तो उसके लिए ऑयल-फ्री और लॉन्ग-वियर फाउंडेशन का उपयोग करें। ऐसे फाउंडेशन जो मैट फिनिश देते हैं, पसीने के कारण मेकअप को पिघलने से बचाते हैं। अगर फाउंडेशन इस्तेमाल नहीं करना चाहती तो आप बीबी या सीसी क्रीम भी इस्तेमाल कर सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
सेटिंग पाउडर है जरूरी
- फोटो : Adobe stock
सेटिंग पाउडर है जरूरी
अपने मेकअप को लॉक करने के लिए सेटिंग पाउडर का इस्तेमाल करें। यह पसीने और तेल को सोख लेता है और मेकअप को लंबे समय तक टिकने में मदद करता है। पाउडर का इस्तेमाल हल्का ही करें, ज्यादा होने पर इससे आपका मेकअप खराब हो सकता है।
विज्ञापन
5 of 7
वाटरप्रूफ आईमेकअप प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल
- फोटो : instagram
वाटरप्रूफ आईमेकअप प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल
अब बारी आती है आई मेकअप की तो आप वाटरप्रूफ आईलाइनर और मस्कारा का उपयोग करें ताकि आंखों का मेकअप पसीने से न बहे। अगर आप आईशैडो लगा रही हैं तो ये क्रीम बेस्ड होना चाहिए।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।