फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Navratri Day 8 Colour: मां महागौरी की पूजा में पहनकर बैठें इस रंग के कपड़े, मिलेगा आशीर्वाद

Thu, 10 Oct 2024 05:58 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Thu, 10 Oct 2024 05:58 AM IST
सार

अगर आप नवरात्रि के आठवें दिन माता महागौरी को प्रसन्न करना चाहती हैं तो माता महागौरी के प्रिय रंग के कपड़े पहनें। 

विज्ञापन
shardiya Navratri 2024 Day 8 Colour of maa mahagauri puja vidhi in hindi
मां महागौरी की पूजा में पहनकर बैठें इस रंग के कपड़े - फोटो : instagram
Navratri Day 8 Colour: 10 अक्तूबर को शारदीय नवरात्रि का आठवां दिन है। ऐसे में इस दिन मां गौरी की पूजा होती है। गृहस्थ जीवन के लोग माता के इस स्वरूप को प्रसन्न करने के लिए सच्चे मन से उनकी पूजा करते हैं। लोग उन्हें उनकी प्रिय चीजों का भोग लगाते हैं और मन्नत मांगते हैं। ऐसा कहा जाता है कि यदि आप माता रानी को प्रसन्न करना चाहते हैं तो उनका प्रिय रंग पहनें। 


माता रानी की पूजा में पहनने के लिए अगर आप उनके प्रिय रंग के कपड़ों का इस्तेमाल करेंगे तो इससे वो जरूर प्रसन्न होंगी। दरअसल, माता रानी के इस स्वरूप को बैंगनी रंग अति प्रिय है। ऐसे में आपको भी पूजा के लिए बैंगनी रंग के कपड़े ही पहनने चाहिए। इस रंग के कपड़े पहनने से मां का आर्शीवाद आपको अवश्य मिलेगा। 
shardiya Navratri 2024 Day 8 Colour of maa mahagauri puja vidhi in hindi
साड़ी - फोटो : instagram

साड़ी

अगर आपके पास सिंपल सी प्लेन साड़ी है, तो इससे बेहतर विकल्प तो कुछ हो ही नहीं सकता। इसके लिए आप बैंगनी रंग की साड़ी के साथ सिल्वर रंग का ब्लाउज पहनें। ताकि आपका लुक खूबसूरत दिखे। 

shardiya Navratri 2024 Day 8 Colour of maa mahagauri puja vidhi in hindi
सूट - फोटो : instagram

सूट

अगर साड़ी पहनने का मन नहीं है तो इस तरह का सूट पहनें। पूजा के समय सूट न सिर्फ पहनने में भी अच्छा रहेगा और इसे पहनकर आप कंफर्टेबल भी रहेंगी। इसके साथ अपने बालों को सॉफ्ट कर्ल करें, ताकि आपका लुक प्यारा दिखे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
shardiya Navratri 2024 Day 8 Colour of maa mahagauri puja vidhi in hindi
बैंगनी और सिल्वर कुर्ता - फोटो : instagram

बैंगनी और सिल्वर कुर्ता

अगर आपके बैंगनी रंग के कुर्ते पर सिल्वर वर्क होगा, तो आपका लुक और अच्छा दिखेगा। ऐसे कुर्ते के साथ सिल्क फैब्रिक के साथ सफेद पायजामा आपके लुक को रॉयल दिखने में मदद करेगा। 

विज्ञापन
shardiya Navratri 2024 Day 8 Colour of maa mahagauri puja vidhi in hindi
कुर्ता - फोटो : instagram

कुर्ता 

अगर कुछ सिंपल का कुर्ता पहनना चाहते हैं, तो ये एक बेहतर विकल्प है। ऐसे कुर्ते के साथ भी आप कोशिश करें कि सफेद रंग की पायजामी ही पहनें, ताकि आपका लुक देखने में अच्छा लगे। इसके साथ पैरों में मोजरी पहनें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed