{"_id":"6547490b0892b74a1900758d","slug":"diwali-2023-fashion-tips-from-dhanteras-to-bhai-dooj-five-traditional-dresses-2023-11-05","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Diwali 2023: धनतेरस से लेकर भाई दूज तक हर दिन पहनें अलग-अलग रंगों के कपड़े","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
Diwali 2023: धनतेरस से लेकर भाई दूज तक हर दिन पहनें अलग-अलग रंगों के कपड़े
Diwali 2023: दिवाली के महापर्व को लोग काफी हर्षोल्लास के साथ मनाते हैं। कई-कई दिनों पहले से दिवाली की तैयारी शुरू हो जाती है। इस महापर्व की शुरुआत धनतेरस के त्योहार से होती है। धनतेरस के पहले लोग अपने घरों को खूब अच्छे से सजाते हैं। पांच दिन चलने वाले त्योहारों के लिए खासतौर पर महिलाएं और लड़कियां काफी ज्यादा उत्साहित रहती हैं। धनतेरस के त्योहार से लेकर भाई दूज तक के लिए महिलाएं काफी अच्छे से सजती संवरती हैं।
वैसे तो हर महिला और लड़की अपने हिसाब से तैयार हो ही जाती हैं, लेकिन बहुत सी महिलाओं को ये समझ नहीं आता कि वो किस तरह के कपड़े पहनें। ऐसे में आज हम आपको ऐसे रंगों के बारे में बताएंगे, जिन्हें आप पांचों पूजा में पहन सकती हैं। पूजा के कपड़ों का चयन करने के लिए पुरुष भी इन रंगों का इस्तेमाल कर सकते हैं। ये सभी रंग पूजा के लिए काफी शुभ भी रहेंगे।
2 of 6
Diwali 2023
- फोटो : instagram
धनतेरस
दिवाली के महापर्व के पहले दिन धनतेरस का त्योहार मनाया जाता है। इस दिन खरीदारी करने की प्रथा होती है। ऐसे में आप लाल रंग का आउटफिट धनतेरस के दिन पहन सकती हैं। ये देखने में भी काफी क्लासी लगता है। इस तरह के एथनिक वियर पुरुष और महिला दोनों के लिए बाजार में मिल जाएंगे।
3 of 6
Diwali 2023
- फोटो : istock
नरक चतुर्दशी
इस दिन के लिए आप हरे रंग के आउटफिट का चयन कर सकती हैं। अगर बात करें पुरुषों की तो पुरुषों के लिए हरे रंग का कुर्ता बाजार में मिल जाएगा। वहीं हरे रंग में महिलाओं के लिए तो हर तरह के आउटफिट मिल जाएंगे, जिन्हें पहन कर आप जलवा बिखेर सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
Diwali 2023
- फोटो : instagram
दिवाली
दिवाली की पूजा साल की सबसे बड़ी पूजा मानी जाती है। ऐसे में दिवाली की पूजा के लिए आप पीले रंग का आउटफिट खरीद सकती हैं। पीले रंग का लहंगा, साड़ी और सूट आपको बाजार में आसानी से मिल जाएगा। खरीदारी करते वक्त ध्यान रखें कि आपके कपड़ों का रंग काला ना हो।
विज्ञापन
5 of 6
Diwali 2023
- फोटो : instagram
गोवर्धन पूजा
अगर आप गोवर्धन पूजा में पहनने वाले कपड़ों को लेकर संशय में हैं तो नारंगी रंग के कपड़े पहन सकती हैं। नारंगी रंग काफी शुभ माना जाता है।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।