बॉलीवुड एक्ट्रेस अपने ग्लैमर लुक से फैंस को इंप्रेस कर लेती हैं। ऐसा ही कुछ देखने को मिला फिल्मी पार्टी में जिसमे दिशा पाटनी और तारा सुतारिया का ग्लैमरस अंदाज देखने को मिला। पार्टी में पहुंची तारा सुतारिया और दिशा पाटनी अपने हॉट लुक से हर किसी का ध्यान खींच रही थीं। वहीं उनके लुक्स की तस्वीरें जमकर वायरल हो रही है।
2 of 5
disha patani, tara sutaria
- फोटो : instagram
दिशा पाटनी फिटनेस को लेकर काफी सजग रहती हैं। अपने स्लिम लुक की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर साझा करने के साथ ही वो अक्सर ही वर्कआउट के वीडियो भी साझा करती हैं। जिसमे वो जमकर मेहनत करती दिखती हैं। पार्टी में पहुची दिशा अपने बोल्ड लुक में नजर आईं। इस पार्टी के लिए दिशा ने ब्लैक कलर की मिनी ड्रेस का चुनाव किया था। जिसकी बॉडीकॉन डिजाइन टोंड एब्स फ्लांट करने के लिए काफी दिख रही थी।
3 of 5
दिशा पाटनी
- फोटो : social media
दिशा पाटनी ने ऑफ शोल्डर ड्रेस का चुनाव किया था। जिसकी बस्टियर डिजाइन इसे बोल्ड लुक दे रही थी। वहीं इस ड्रेस पर रफल डिजाइन स्लीव और नेकलाइन पर बनी थी। इसके साथ ही शियर फैब्रिक की बलून शेप स्लीव इसे स्टाइलिश बना रही थी। वहीं दिशा इस बॉडी फिटिंग ड्रेस में हॉट लुक में नजर आ रही थी।
4 of 5
disha patani, tara sutaria
- फोटो : instagram
वहीं तारा सुतारिया ने इस पार्टी के लिए ब्राउन शेड की ड्रेस का चुनाव किया था। क्लासी बोल्ड लुक में तारा का ये लुक डेट नाइट के लिए बिल्कुल परफेक्ट दिख रहा था। प्लजिंग स्वीटहार्ट नेकलाइन के साथ इस ड्रेस की स्ट्रैपी स्लीवलेस डिजाइन आकर्षक दिख रही थी। वहीं बॉडी हगिंग मिनी ड्रेस में तारा का लुक गॉर्जियस नजर आ रहा था।
5 of 5
tara sutaria
- फोटो : instagram
जिसे तारा ने मोनोक्रोम लुक दिया था। ब्राउन शेड की ड्रेस के साथ ही ब्राउन शेड फुटवियर और मिनी ब्राउन पर्स उनके लुक में चार्म ऐड कर रहा था। वहीं ब्राउन पिंक शेड की ग्लॉसी लिपस्टिक के साथ पिंक चिक्स तारा की खूबसूरती में चार चांद लगाने के लिए काफी दिख रहे थे।