Christmas 2024: क्रिसमस के पर्व के साथ ही नए साल का जश्न शुरू हो जाता है। 25 दिसंबर को क्रिसमस मनाया जाता है, जिसे हम बड़ा दिन भी कहते हैं। इस दिन ईसाई धर्म के प्रभु यीशु मसीह के जन्मदिन होता है, जिस वजह से चर्च से लेकर लोगों के घरों तक में इसकी रौनक दिखाई दे देती है। ऐसी मान्यता है कि प्रभु यीशु मसीह के जन्मदिन के दिन सांता क्लाज बच्चों को उपहार देते हैं।
सांता क्लाज का पसंदीदा रंग लाल होता है, इसलिए क्रिसमस की पार्टियों में ज्यादातर लोग लाल रंग की ड्रेस ही पहनना पसंद करते हैं। यदि आपको भी कहीं क्रिसमस की पार्टी में जाना है तो उसके लिए लाल रंग की ड्रेस खरीदें। यहां हम आपको लाल रंग की कुछ ऐसी ड्रेस दिखाने जा रहे हैं, जिनसे टिप्स लेकर आप खरीदारी कर सकती हैं। ड्रेस के साथ-साथ हम आपको उसे कैरी करने की टिप्स भी देने जा रहे हैं।
2 of 7
ऑफ शोल्डर गाउन
- फोटो : instagram
ऑफ शोल्डर गाउन
ग्लैमरस लुक के लिए आप ऐसा ऑफ शोल्डर गाउन कैरी कर सकती हैं। ऐसे गाउन के साथ अगर आप मेसी बन बनाएंगी तो आपका लुक देखने में काफी प्यारा लगेगा। चाहें तो अपनी आंखों को हाइलाइट करते हुए इसके साथ न्यूड लिपस्टिक का चयन करें, ताकि आपकी ड्रेस ज्यादा खूबसूरत दिखे।
3 of 7
रेड ड्रेस
- फोटो : instagram
रेड ड्रेस
क्यूट दिखना चाहती हैं तो इस तरह की ड्रेस इसमें आपकी मदद करेगी। ऐसी ड्रेस आपके लुक को न सिर्फ प्यारा बनाएगी, बल्कि इसमें आपको लोग देखते रह जाएंगे। यदि चाहें तो इसके साथ बालों को हल्के से बांध कर उसमें बो अटैच करें। इसके साथ हील्स ही पहनें, ताकि लुक प्यारा लगे।
4 of 7
बॉडीकॉन ड्रेस
- फोटो : instagram
बॉडीकॉन ड्रेस
आजकल लड़कियों को बॉडीकॉन ड्रेस काफी पसंद आती है। ऐसे में आप इस तरह की ड्रेस कैरी कर सकती हैं। ऐसी ड्रेस के साथ अपने लुक को क्लासी बनाने के लिए बालों में सॉफ्ट कर्ल्स करें। इसके साथ गले में एक हल्का सा पैंडंट पहनें। इसके साथ हैवी एक्सेसीरिज न पहनें।
5 of 7
को-ऑर्ड सेट
- फोटो : instagram
को-ऑर्ड सेट
कुछ आरामदायक पहनने का सोच रही हैं तो इस तरह के को-ऑर्ड सेट का चयन करें। इस तरह के को-ऑर्ड सेट आपको आसानी से बाजार में मिल जाएंगे। यदि आपके पास को-ऑर्ड सेट नहीं है तो लाल रंग की पैंट के साथ लाल रंग की ही टॉप पहनें। बस ध्यान रखें कि आपकी टॉप थोड़ा अलग टाइप की होनी चाहिए, ताकि आपका लुक अच्छा दिखे।