शॉपिंग एक ऐसी चीज है जिससे लड़कियों का कभी जी नहीं भरता। अगर आप भी गर्मियों के कपड़ों की खरीददारी करना चाहती हैं और यह सोचकर परेशान हैं कि कैसे बजट में अच्छी शॉपिंग की जाए तो आपकी यह टेंशन हम थोड़ी कम कर देते हैं। आज हम आपको बताने जा रहे है एक ऐसी जगह जहां से आप सिर्फ किफायती शॉपिंग ही नहीं बल्कि सस्ते भाव में लेटेस्ट और ट्रेंडी कपड़े खरीद सकेंगे।
2 of 5
winter shopping delhi market
- फोटो : facebook
अगर आप स्टाइलिश और ट्रेंडी कपड़े बेहद ही किफायती दाम में शॉपिंग करना चाहते हैं तो आप दिल्ली की सरोजिनी नगर मार्केट जा सकते हैं। यहां आपको जींस, टॉप, स्कर्ट से लेकर प्लाजो पैंट्स तक बहुत कम दामों में आराम से मिल जाएंगे। लड़कियों की फेवरेट इस मार्केट में आप पहले भी कई बार गए होंगे और शॉपिंग भी कर चुके होंगे, लेकिन अब हम आपको बताएंगे यहां आपको दस रुपए से लेकर 50 रुपए में कपड़े कहां और कैसे मिलेंगे।
आप सभी को मालूम होगा कि सोमवार के दिन सरोजिनी मार्केट बंद होती है, लेकिन ऐसा नहीं है। यहां खरीददारी के लिए सोमवार का दिन ही सबसे बेस्ट है। इस दिन यहां ज्यादातर दुकानदार अपना पुराना स्टॉक सस्ते से सस्ते दामों पर निकालते हैं। इसमें अच्छी टी-शर्ट और ड्रेसेज आपको 10 रुपए से शुरू होकर 50 रुपए तक में आराम से मिल जाएंगे। क्वालिटी के हिसाब से दामों में अंतर होगा।
इस बारे में वहां मौजूद कुछ लड़कियों से हमने बात की। नेहा ने हमें बताया उसने 100 रुपए में 4 टी-शर्ट खरीदी और वह यहां शॉपिन्ग करके बहुत खुश है। वहीं, एक और खरीदार प्राची बताती हैं कि उसने भी 20-20 रुपए के 4 ट्राउजर खरीदे हैं।
यह मार्केट सिर्फ फैशनेबल कपड़ो के लिए ही नहीं घर के डेकॉरेशन का सामान और एक्सेसरीज के लिए भी अच्छी है। आप चाहें तो इस मार्केट के अलावा चांदनी चौक, जनपद, लाजपत नगर, सरोजिनी नगर, करोल बाग और शहादरा के बाजार भी शॉपिंग करने जा सकते हैं।