बॉलीवुड एक्ट्रेसेस हमेशा ही अपनी खूबसूरती और स्टाइल को लेकर लाइमलाइट में बनी रहती है। बढ़ती उम्र का भी उन पर किसी तरह का कोई असर नहीं दिखता है। कई बॉलीवुड एक्ट्रेसेस ऐसी हैं जो भले ही 40 की उम्र पार कर चुकीं हो लेकिन वह आज की हीरोइनों को भी कड़ी टक्कर देती हैं। इस उम्र में भी उन्होंने खुद को मेंटेन करके रखा है, लेकिन क्या आपको मालूम है कि सुंदर दिखने के लिए वे बहुत सारा मेकअप और तमाम सर्जरी का सहारा लेती हैं। अगर आप इन अभिनेत्रियों को बिना मेकअप के देखेंगे तो आपको उनका बुढ़ापा साफ नजर आएगा। आइए देखते हैं ऐसी ही 5 मशहूर अभिनेत्रियों की असल जिंदगी की तस्वीर जिन्हें देखने के बाद कोई उन्हें पहचान नहीं पाएगा।
बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित अक्सर अपने ग्लैमर लुक को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं, लेकिन अगर आप उन्हें बिना मेकअप देख लेंगे तो आपके लिए शायद उन्हें पहचान पाना मुश्किल होगा। इस बात का अंदाजा आप माधुरी की ये तस्वीर देखकर लगा सकते हैं कि बिना मेकअप के वह कितनी अलग नजर आ रही हैं।
बॉलीवुड एक्ट्रेस तब्बू अपनी बेहतरीन एक्टिंग के लिए लोगों के बीच फेमस हैं। उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में अपने करियर की शुरुआत साल 1985 में फिल्म 'हम नौजवान' से की थी। 46 साल की तब्बू आज भी स्क्रीन पर बेहद खूबसूरत दिखती हैं, लेकिन बिना मेकअप उन्हें पहचान पाना शायद आपके लिए थोड़ा मुश्किल हो। तस्वीर में देखिए बिना मेकअप वह कुछ ऐसी लगती हैं।
सदाबहार अभिनेत्री रेखा को जो भी देखता है उसके दिमाग में एक ही सवाल आता है कि वह उम्र के इस पड़ाव में भी इतनी खूबसूरत कैसे हैं? आखिर उनकी खूबसूरती का क्या राज है?अगर आप रेखा की ये बिना मेकअप की तस्वीर को ध्यान से देखेंगे तो शायद आपको इस उनकी उम्र की झलक उनके चेहरे पर साफ दिखाई देगी।
रवीना टंडन की दमदार एक्टिंग और खूबसूरती के बहुत चाहने वाले हैं। हाल ही में वह उनकी फिल्म 'मातृ' में भी बेहद खूबसूरत नजर आई थीं, मगर अब उन पर ढलती उम्र का असर साफ दिखाई देने लगा है। कई बार उन्हें बिना मेकअप के कैमरे में कैद किया गया है जिसे दिखकर लोगों के लिए यकीन करना मुश्किल हुआ। इस तस्वीर में आप इस बात का अंदाजा लगा सकते हैं।