इंटरनेशनल मेन्स मैगजीन GQ के इंडिया एडिशन ने गुरुवार को अपनी 10वीं सालगिरह का जश्न मनाया। इस मौके पर स्पोर्ट्स, फैशन और बॉलीवुड की तमाम सेलिब्रिटीज ने शिरकत की, जिसमें सभी का एक से बढ़कर एक स्टाइलिश अंदाज देखने को मिला। इस बीच जिसने सबसे ज्यादा लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा वो थीं सोनाक्षी सिन्हा।
दरअसल अवॉर्ड फंक्शन में सोनाक्षी की ड्रेस जिसने भी देखी वह देखता ही रह गया। सोनाक्षी ने Yanina Couture की मैटेलिक ब्लैक ड्रेस पहनी थी जिसमें हाई नेक और लॉन्ग स्लीव्स थे। इसके साथ ही सोनाक्षी ने न्यूड लिपस्टिक लगाई थी। सोनाक्षी ने अपने लुक को पूरा करने के लिए ग्रीन आईशैडो और ऊंचा जूड़ा बना रखा था। इस चमकीले ड्रेस में वह बला की खूबसूरत लग रही थीं।
रेड कार्पेट पर दीपिका पादुकोण ब्लैक कलर की हाई-वेस्ट लेदर पैंट्स और ऑफ-वाइट कलर की लॉन्ग पफ स्लीव्स वाली शर्ट में नजर आईं। इस दौरान दीपिका ने अपनी शर्ट का कॉलर ऊपर रखा था जो उन्हें स्टाइलिश लुक दे रहा था। अपने लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने लॉन्ग ईयररिंग्स और ऊंचा जूड़ा बनाया था।
अवॉर्ड सेरेमनी में डायना पेंटी अजीब कपड़ों में नजर आईं। डायना ने इस दौरान ब्लैक शिमरी पैंट के साथ ezra द्वारा डिजाइन किया गया जैकेट पहना था जो आधे में तो जैकेट था लेकिन आधे में ट्यूब टॉप।
रेड कार्पेट पर राधिका आप्टे ने चेक्ड पेंटसूट में बिखेरे जलवे। खुले बाल और रेड लिपस्टिक में वह बेहद गॉर्जियस लग रही थीं।