इन दिनों बालों को कलर करवाने का एक नया ट्रेंड चल गया है। कोई अपने बालों को पूरा कलर करवा रहा है तो कुछ हाइ लाइट करवा रहे हैं। वैसे बालों को कलर करवाना जितना आसान दिखता है, उतना आसान है नहीं, क्योंकि इससे जुड़ी कई बाते आपको कोई नहीं बताता, लेकिन आपको पता होनी चाहिए, वरना आपको नुकसान भी उठाना पड़ सकता है।
यदि आप अपने नेचुरल कलर में को ही थोड़ा सा डार्क करवाते हैं तो इसकी देखभाल करना थोड़ा आसान हो जाता है। वहीं अगर आप अपने नेचुरल कलर से विपरीत कलर करवाते हैं तो एक अलग रूप में देखने के लिए खुद को तैयार कर लें। इन रंगों को हमेशा फ्रेश दिखाने के लिए हर तीन से चार सप्ताह री-अप करवाने की जरूरत पड़ती है।
डार्क डाइ करवाना बेहद आसान होता है। हालांकि ये रंग जिंदगी भर के लिए नहीं होता, लेकिन ये लंबे तक जरूर टिकता है, लेकिन अगर आप बाद में डाई से लाइट डाइ की तरफ जाते हैं, तो ये बहुत मुश्किल होता है। न केवल ये तकनीकी रूप से बहुत मुश्किल होता है, बल्कि ये आपके बालों को भी बहुत खराब कर देता है।
डार्क डाइ करवाने के साथ ही आपको इससे मिलता जुलता अपना बॉबी पिन, हेयरबेंड, क्लिप होना चाहिए और इसके लिए आपको अपने नए हेयर कलर के लिए खरीदारी करनी चाहिए।
बालों को डार्क डाइ करवाने पर आपकी आंखे उभरती हुई लगती है। इसके साथ ही आपका चेहरा भी चमकता है।