फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Dryness On Forehead: माथे पर रूखेपन की वजह से जम रही है पपड़ी तो इन चीजों का करें इस्तेमाल

Mon, 16 Dec 2024 11:17 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Mon, 16 Dec 2024 11:17 AM IST
सार

ठंड के मौसम में जब त्वचा पर पपड़ी जमने लगती है तो स्किन का खास ध्यान रखने की जरूरत है।  इसे ठीक करने के लिए निम्न उपाय अपनाए जा सकते हैं।

विज्ञापन
Winter Skin Care Tips Know How to Get Dry Skin on Forehead Remove Cracks
स्किन केयर टिप्स - फोटो : Adobe stock

Dryness On Forehead: सर्दी के मौसम का इंतजार लोग सालभर करते हैं, लेकिन इस मौसम में जब त्वचा संबंधी समस्याएं सामने आने लगती हैं, तो काफी गुस्सा आता है। खासतौर पर जब इस मौसम में त्वचा पर रूखापन बढ़ने लगता है, तो ये लोगों को काफी परेशान करता है।



इस मौसम में जब सर्द हवाएं चलने लगती हैं तो माथे पर पपड़ी जमने लगती है। ये पपड़ी ड्राई स्किन की तरह ही होती है, जोकि रूखेपन की वजह से काफी परेशान करती है। सर्द हवाओं के साथ-साथ ये कई अन्य कारणों की वजह से भी हो सकती है।

अगर सही समय पर माथे पर जमने वाली इस लेयर का इलाज नहीं किया गया तो ये डैंड्रफ की तरह झड़ने लगती है। सही देखभाल और नमी बनाए रखने से यह समस्या काफी हद तक दूर की जा सकती है। आइए आपको इसके लिए कुछ नुस्खे बताते हैं। 

Winter Skin Care Tips Know How to Get Dry Skin on Forehead Remove Cracks
 नारियल तेल का इस्तेमाल - फोटो : Adobe stock

 नारियल तेल का इस्तेमाल

नारियल तेल में मॉइस्चराइजिंग और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं। इसके नियमित इस्तेमाल से त्वचा की नमी बरकरार रहती है। इस्तेमाल के लिए माथे पर पपड़ी वाले हिस्से पर हल्के हाथ से मालिश करें और रातभर के लिए छोड़ दें। कुछ ही दिन में आपको इसका असर दिखेगा। 

Winter Skin Care Tips Know How to Get Dry Skin on Forehead Remove Cracks
एलोवेरा जेल है फायदेमंद - फोटो : Freepik.com

एलोवेरा जेल है फायदेमंद

एलोवेरा जेल त्वचा को नमी प्रदान करता है। पपड़ी हटने की वजह से त्वचा पर जो खुजली मचती है, ये उसे भी दूर करता है। इस्तेमाल के लिए ताजे एलोवेरा का जेल माथे पर लगाएं और 15-20 मिनट बाद धो लें।   

विज्ञापन
विज्ञापन
Winter Skin Care Tips Know How to Get Dry Skin on Forehead Remove Cracks
ग्लिसरीन और गुलाब जल  - फोटो : Adobe stock

ग्लिसरीन और गुलाब जल 

 ग्लिसरीन त्वचा की नमी बनाए रखने में मदद करता है, जबकि गुलाब जल त्वचा को शांत करता है। ऐसे में दोनों को बराबर मात्रा में मिलाकर माथे पर लगाएं।  

विज्ञापन
Winter Skin Care Tips Know How to Get Dry Skin on Forehead Remove Cracks
शहद  - फोटो : Adobe stock
शहद 

शहद प्राकृतिक मॉइस्चराइजर है। इसके इस्तेमाल से आपकी त्वचा की नमी बरकरार रहेगी। इस्तेमाल के लिए शहद को सीधे रूखी त्वचा पर लगाएं और 15 मिनट बाद गुनगुने पानी से धो लें।   

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed