फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Skin Care Tips: सर्दी के मौसम में चेहरे पर एलोवेरा जेल इस्तेमाल करना चाहिए या नहीं ?

Mon, 16 Dec 2024 10:16 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Mon, 16 Dec 2024 10:16 AM IST
सार

सर्दी के मौसम में चेहरे पर कुछ भी लगाने से पहले सोचना पड़ता है। यदि आप अपनी त्वचा का ध्यान नहीं रखेंगे तो आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। 

विज्ञापन
Aloe vera use in winters sardiyon me aloe vera istemal karna chahiye ya nahin
सर्दी के मौसम में एलोवेरा जेल इस्तेमाल करना चाहिए या नहीं ? - फोटो : Adobe stock

Skin Care Tips: सर्दियों के मौसम में त्वचा का खास ध्यान रखने की जरूरत पड़ती है। खासतौर पर जब अभी ज्यादा ठंड पड़ नहीं रही है, तो त्वचा तो भीषण सर्दी और सर्द हवाओं के लिए तैयार कराना बेहद जरूरी हो जाता है। दरअसल, इस मौसम में त्वचा काफी रूखी हो जाती है। इस रूखेपन को दूर करने के लिए बाजारों में तमाम तरह के बॉडीलोशन भी आते हैं। बावजूद इसके लोग अपनी त्वचा में नमी बनाए रखने के लिए एलोवेरा का इस्तेमाल करते हैं।



एलोवेरा विभिन्न प्रकार की त्वचा समस्याओं को हल करने में मदद करता है। यह अपनी हाइड्रेटिंग, एंटी-इंफ्लेमेटरी, और एंटीऑक्सीडेंट गुणों के लिए जाना जाता है। इसे हर प्रकार की त्वचा पर इस्तेमाल किया जा सकता है। पर, लोग इस संशय में रहते हैं कि क्या इसका इस्तेमाल सर्दी के मौसम में कर सकते हैं या नहीं। आइए यहां हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं।  यहां हम आपको पहले इसके फायदे बताएंगे और फिर बताएंगे कि इसका इस्तेमाल कितना सही है। 

Aloe vera use in winters sardiyon me aloe vera istemal karna chahiye ya nahin
त्वचा की नमी बनाए रखता है - फोटो : Adobe stock

त्वचा की नमी बनाए रखता है

अक्सर सर्दियों में त्वचा अपनी प्राकृतिक नमी खो देती है। ऐसे में एलोवेरा जेल में जो प्राकृतिक मॉइस्चराइजिंग गुण होते हैं, वो त्वचा को गहराई से नमी प्रदान करते हैं, जिससे त्वचा रूखी नहीं होती।

Aloe vera use in winters sardiyon me aloe vera istemal karna chahiye ya nahin
त्वचा फट रही है तो करें इस्तेमाल - फोटो : Adobe stock

त्वचा फट रही है तो करें इस्तेमाल

सर्दी त्वचा आपकी सर्दी की वजह से फटने लगी है एलोवेरा जेल लगाने से तुरंत आराम मिलता है। इससे त्वचा का रूखापन काफी हद तक दूर हो जाता है। एलोवेरा जेल त्वचा की ऊपरी सतह को मुलायम और चमकदार बनाता है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Aloe vera use in winters sardiyon me aloe vera istemal karna chahiye ya nahin
एलर्जी होगी खत्म - फोटो : Adobe stock

एलर्जी होगी खत्म

कई बार सर्दी की वजह त्वचा पर खुजली होने लगती है। ये खुजली एलर्जी का रूप भी ले लेती है। ऐसे में सर्दियों में त्वचा पर लालिमा, खुजली या जलन हो, तो एलोवेरा जेल इसे शांत करता है।  

विज्ञापन
Aloe vera use in winters sardiyon me aloe vera istemal karna chahiye ya nahin
फटी एड़ियों में फायदेमंद - फोटो : Adobe stock

फटी एड़ियों में फायदेमंद

सर्दी के मौसम में अक्सर लोग फटी एड़ियों से परेशान रहते हैं। जबकि फटी हुई एड़ियों और होंठों पर एलोवेरा जेल लगाने से राहत मिलती है। इसे रातभर लगाकर छोड़ना फायदेमंद होता है।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed