{"_id":"5be80cacbdec2269c33c5d99","slug":"winter-season-skin-care-tips-natural-moisturizers-to-keep-your-skin-soft-and-glowing","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बाजारू क्रीम नहीं, सर्दियों में इन नैचुरल चीजों से बरकरार रखें खूबसूरती","category":{"title":"Beauty tips","title_hn":"ब्यूटी टिप्स","slug":"beauty-tips"}}
बाजारू क्रीम नहीं, सर्दियों में इन नैचुरल चीजों से बरकरार रखें खूबसूरती
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 11 Nov 2018 05:32 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : file photo
सर्दियों का मौसम हर किसी को पसंद होता है, लेकिन इस मौसम की सबसे बड़ी परेशानी जो है वो है त्वचा का रूखापन। इस मौसम में त्वचा रूखी और बेजान होने लगती है। इससे छुटकारा पाने के लिए हम बजारू क्रीम का इस्तेमाल करते हैं जो हमारी त्वचा के लिए बहुत नुकसानदायक होती है।
- फोटो : file photo
ऑलिव ऑयल
ऑलिव ऑयल को खाने में इस्तेमाल करने के आपने बहुत फायदे सुने होंगे पर क्या आप जानते हैं आपकी स्किन के लिए यह किसी वरदान से कम नहीं है। यह हमारी त्वाचा को हाइड्रेटेड रखने के लिए बेहद ही फायदेमंद है। विटामिन-ई से भरपूर ऑलिव ऑयल एक एंटीऑक्सीडेंट का काम करता है। सर्दियों में अपनी स्किन को पैंपर करने के लिए नहाने के बाद मसाज करते हुए आप इसे लगा लें। इसके बाद आप इसे 15 मिनट तक छोड़ दीजिए। फिर हल्के गुनगुने पानी से आप अपना फेस धो सकती हैं। आपको बता दें, ये झुर्रियां और रेखाओं को दूर करने में भी कारगर है।

एलोवेरा जेल
स्किन के रूखेपन को दूर करने के लिए आप एलोवेरा जेल का सहारा भी कर सकती हैं। यह आपकी त्वचा को नैचुरल नमी देने के साथ आपकी स्किन को गजब का निखार भी देगा। इसके अलावा इसके इस्तेमाल से आपकी स्किन पर किसी तरह का कोई साइड इफेक्ट भी नहीं होगा। इसे इस्तेमाल करने के लिए एक बाउल में एलोवेरा जेल और गुलाब जल मिला लें। अब इसे अपने चेहरे पर अच्छे से लगा लें। 15 मिनट बाद अपने चेहरे को ठंडे पानी से धो लें।

पपीता
स्किन की ड्राईनेस दूर करने के लिए पपीता बहुत अच्छा उपाय है। इसके लिए पपीते के छोटे-छोटे टुकड़े कर के चेहरे पर पांच मिनट तक मसाज करें और फिर साफ पानी से अपने फेस को धो लें। यह आपकी स्किन की ड्राईनेस को दूर करने के साथ-साथ चेहरे के दाग धब्बो को भी दूर करने में मदद करता है।

बादाम का तेल
बादाम के तेल में कई ऐसी नैचुरल प्रॉपर्टीज पाई जाती हैं जो हमारी स्किन को हेल्दी रखने में मदद करती हैं। यह आपकी स्किन की नमी को बरकरार रखता है। अगर आपकी स्किन बहुत ज्यादा ड्राई है तो हफ्ते में दो बार इससे अपनी स्किन पर मालिश करें।