आजकल लड़कियां हो या लड़के सभी फैशन दौर में आगे रहना चाहते हैं। ऐसे में बालों को कलर करने का भी अपना ट्रेंड है। जिसे अक्सर ही फैशनेबल लड़कियां फॉलो करती हैं। बालों में नया कलर चढ़ाने के लिए अक्सर ब्लीच की सलाह पार्लर में दी जाती है। लेकिन क्या आप जानती हैं कि ब्लीच लगाने से बालों पर इसका बहुत बुरा असर पड़ता है। तो चलिए जानें कि ब्लीच से बालों पर क्या बुरा असर पड़ता है।
बालों को सीधे डैमेज करता है ब्लीच
भले ही आप सोचें कि बस एक बार हम ब्लीच लगाएंगे। लेकिन ये एक बार में ही बालों पर बुरा असर कर जाता है। तेल, हवा, गंदगी, हानिकारक सूर्य की किरणों की वजह से बाल रूखे और बेजान हो जाते हैं। एक बार ही ब्लीच का इस्तेमाल करने से बालों के झड़ने की समस्या पैदा हो जाती है और बालों के विकास में बाधा पहुंचती है।
बालों पर ब्लीच करने से आपके कोमल बालों को नुकसान पहुंचने लगता है। जिससे उनका नेचुरल तत्व, प्रोटीन संतुलन खोने लगता है और वो अपनी नमी भी खो देते हैं। कई बार ब्लीच लगाने से स्कैल्प पर जलन महसूस होने लगती है। जिसका कारण ब्लीच में मौजूद स्ट्रांग केमिकल्स होते हैं।
4 of 5
hair colour
- फोटो : social media
ब्लीच के बाद जरूरी है अतिरिक्त देखभाल
बालों पर ब्लीच और कलर करने के बाद उनको अतिरिक्त देखभाल की जरूरत होती है। जिसके लिए तेल से लेकर शैंपू तक अलग आते हैं। अगर आप ऐसा नहीं करत तो बाल रूखे, बेजान, और टूटना शुरू हो जाते हैं। तो ब्लीच करवाने के बाद बालों को ज्यादा से ज्यादा देखभाल करें।
5 of 5
hair
- फोटो : social media
बालों का रंग कर देता है बदरंग
ब्लीच करने के बाद बालों का रंग बदरंग हो जाता है। जो देखने पर काफी अजीब लगता है। अगर आप घर पर ही ब्लीच लगा रहे हैं और सही तरीके से सारे कलर को नहीं मिला पाएं हैं तो इससे बालों का रंग बेहद खराब दिख सकता है। जो आपकी सुंदरता को भी बिगाड़ देगा।