फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बार-बार टूट जाते हैं नाखून तो ये दो उपाय आएंगे काम, हो जाएंगे मजबूत

Wed, 24 Feb 2021 07:04 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Wed, 24 Feb 2021 07:04 PM IST
विज्ञापन
two quick tricks to strong nails
nails - फोटो : pixa

हाथों के खूबसूरत दिखने के लिए लंबे नाखूनों का भी अपना योगदान होता है। लंबे सुंदर नाखूनों पर लगीं नेलपॉलिश काफी अच्छी लगती है। लेकिन कई सारी लड़कियों के साथ समस्या होती है कि उनके नाखून बढ़ते नहीं। और अगर बढ़ भी गए तो जल्दी ही टूट जाते हैं। ऐसे में जरूरी है कि नाखूनों की कुछ अतिरिक्त देखभाल की जाए। जिससे कि उनमे मजबूती आ जाए। तो चलिए जानें कुछ ऐसे ही छोटे-छोटे उपाय जो नाखूनों को हेल्दी बनाने के काम आते हैं। आगे की स्लाइड में जानिए क्या हैं वो छोटे टिप्स।

two quick tricks to strong nails
nails - फोटो : pixa

कई बार नाखूनों की टूटने की वजह जरूरत से ज्यादा ड्राई होना है। इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए वैसलीन यानी पेट्रोलियम जेली में दो से तीन विटामिन ई की कैप्सूल मिलाकर रख लें। इस मिक्सचर को रोजाना रात को सोने से पहले अपने नाखूनों पर लगाकर हल्के हाथों से मसाज करें। कुछ ही महीनों में आपको फर्क नजर आने लगेगा।

two quick tricks to strong nails
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
नींबू है बड़े काम का

नींबू के बारे में अक्सर लोग फायदे और नुकसान की बात करते हैं। लेकिन बात अगर नाखूनों के सेहत की हो तो नींबू बहुत असरदार होता है। कमजोर और बार-बार टूट रहें नाखूनों पर विटामिन सी से भरपूर नींबू जरूर इस्तेमाल करें। इसके लिए बस नींबू के एक टुकड़े को लेकर नाखूनों पर रगड़ें। सप्ताह में दो से तीन दिन इस काम को कुछ महीनों तक करके देंखें। फर्क अपने आम नजर आने लगेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
two quick tricks to strong nails
nail

नाखूनों को मजबूत करने ये छोटे मगर असरदार तरीके हैं। जिनका नियम से इस्तेमाल आपके नाखूनों की काया पलट करके रख देगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed