{"_id":"58a0013c4f1c1b5b33d83cd1","slug":"turn-white-hairs-into-black-at-home","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सफेद बालों को फिर से काला करना है तो अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय","category":{"title":"Beauty tips","title_hn":"ब्यूटी टिप्स","slug":"beauty-tips"}}
सफेद बालों को फिर से काला करना है तो अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय
Tue, 14 Feb 2017 04:01 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला,नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला,नई दिल्ली
Updated Tue, 14 Feb 2017 04:01 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
सफेद बाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आज के समय में लोग उम्र से पहले हुए सफेद बालों को लेकर काफी टेंशन में रहते हैं। इसके लिए वह बाजार में मिलने वाले कैमिकल प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं जो सेहत के लिए हानिकारक होते हैं। अगर आप भी सफेद बालों को लेकर तनाव में रहते हैं तो ये नुस्खे आपके काम के हो सकते हैं। आइए जानते हैं इन नुस्खों के बारे में।
सफेद बालों को फिर से काला करना है तो अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय
2 of 6
सफेद बाल
- सफेद बालों को काला करने के लिए आंवला एक अच्छा उपाय है। इसके लिए नारियल के तेल में सूखे आंवले के कुछ टुकड़े डालकर उबाल लें और ठंडा होने पर बालों की मालिश करें। आप चाहें तो बालों को धोने से एक घंटा पहले इसे लगा सकते हैं या रात में लगाकर सो भी सकते हैं। हफ्ते में एक या दो बार इस तेल से मालिश करने पर असर दिखेगा।
सफेद बालों को फिर से काला करना है तो अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय
3 of 6
सफेद बाल
- प्याज सफेद बालों को तो काला करता ही है साथ में बालों का झड़ना और गंजापन भी दूर करता है। इसके इस्तेमाल के लिए प्याज और नींबू का रस मिलाएं और इससे बालों की मालिश करें। आधे घंटे बाद इसे धो लें। कुछ ही दिनों में फर्क दिखने लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सफेद बालों को फिर से काला करना है तो अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय
4 of 6
सफेद बाल
- करी पत्तों में मौजूद विटामिन बी बालों के पिगमेंट को फिर से जिंदा कर उन्हें काला बनाता है। एक कप नारियल के तेल में मुट्ठी भर करी पत्ते डालें। जब तक पत्तियां काली ना हो जाएं तब तक उबालें। मिश्रण के ठंडा होने पर सिर की मालिश करें और रात भर लगे रहने दें। सुबह होने पर बाल धो लें। हफ्ते में तीन-चार बार यह प्रक्रिया करें।
विज्ञापन
सफेद बालों को फिर से काला करना है तो अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय
5 of 6
सफेद बाल
- बादाम का तेल, नींबू और आंवले के रस को बराबर मात्रा में मिलाएं। अब इस मिश्रण से बालों की मालिश करें। इससे धीरे-धीरे बाल काले होने लगेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।