{"_id":"5abb6a414f1c1ba8248b4818","slug":"toothpaste-pack-to-clean-pimples-blackheads-dark-spots","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"एक ही रात में आपके चेहरे के मुंहासे छूमंतर कर डालेंगे ये 3 घरेलू उपाय, जरूर आजमाएं","category":{"title":"Beauty tips","title_hn":"ब्यूटी टिप्स","slug":"beauty-tips"}}
एक ही रात में आपके चेहरे के मुंहासे छूमंतर कर डालेंगे ये 3 घरेलू उपाय, जरूर आजमाएं
Mon, 02 Apr 2018 09:10 AM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 02 Apr 2018 09:10 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
pimples
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टूथपेस्ट को दांतों को साफ करने के लिए तो हम सभी इस्तेमाल करते हैं, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि यह आपकी स्किन की समस्या जैसे मुंहासे, दाग धब्बे, ब्लैकहैड्स से छुटकारा दिलाने में भी मदद करता है। ऐसे में अगर आप भी हैं मुंहासे और ब्लैकहेड्स से परेशान तो इस से छुटकारा पाने के लिए अब पार्लर में बजट ढीला करने के बजाय घर पर ही टूथपेस्ट का फेसपैक बनाकर पाएं निखरी त्वचा।
2 of 5
toothpaste pack
त्वचा की रंगत सुधारने के साथ-साथ टूथपेस्ट दाग धब्बों को दूर करने में सहायक होता है। इसके लिए आपको सिर्फ इतना करना है, सबसे पहले एक टेबलस्पून टूथपेस्ट में थोडा सा नीबू का रस मिलाएं। अब इस मिश्रण को फेस पैक की तरह चेहरे पर लगायें। कुछ देर बाद चेहरे को साफ कर लें।
3 of 5
toothpaste pack
चेहरे पर चांद में दाग की तरह काम करते हैं मुंहासे। जब भी आपको कभी मुंहासे आयें तो उनपर थोडा सा टूथपेस्ट लगाकर सो जाएं। अगली सुबह आपको मुंहासे का नामो निशान तक नहीं दिखेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
toothpaste pack
चेहरे पर मुंहासे और दाग-धब्बों की बड़ी वजह हैं ब्लैक हेड्स। अगर चेहरे से इन ब्लैक हेड्स को दूर रखा जाए तो मुंहासों से छुटकारा संभव है। टूथपेस्ट के पैक का इस्तेमाल कर आप ब्लैक हेड्स से छुटकारा पा सकते हैं। इसके लिए आपको मिंट टूथपेस्ट का इस्तेमाल करें।
विज्ञापन
5 of 5
त्वचा
- फोटो : ANI
टूथपेस्ट पैक बनाने के लिए एक कटोरी में करीब दो चम्मच पेपरमिंट फ्लेवर का टूथपेस्ट डालें। इसमें एक चम्मच नमक मिलाएं। अब टूथपेस्ट पैक को नाक, ठूड्डी और अधिक ब्लैकहेड्स वाले भाग पर लगाकर पांच मिनट तक सूखने दें। पांच मिनट बाद हाथ में थोड़ा सा पानी लेकर पैक लगे हिस्से पर गोलाकार मसाज करें। कुछ मिनट मसाज करने के बाद चेहरे को ठंडे पानी से अच्छी तरह धो लें और फिर कुछ मिनट तक उस जगह पर बर्फ से हल्की मसाज करें। फिर चेहरा साफ करके हल्का मॉस्चुराइजर त्वचा पर लगाएं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।