{"_id":"5bc0ac59bdec22697300a623","slug":"tips-to-remember-before-buying-jewellery","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ड्रेस के साथ ज्वैलरी चुनने से पहले जान लें ये टिप्स, काम आएंगी","category":{"title":"Beauty tips","title_hn":"ब्यूटी टिप्स","slug":"beauty-tips"}}
ड्रेस के साथ ज्वैलरी चुनने से पहले जान लें ये टिप्स, काम आएंगी
Sun, 14 Oct 2018 10:04 AM IST
रूपायन डेस्क, अमर उजाला
रूपायन डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 14 Oct 2018 10:04 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
jewellery
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आभूषण से हर महिला का लगाव होता है। गहनों को लेकर महिलाओं का प्रेम न पहले कम था और न ही आज। लेकिन अब आभूषणों को लेकर महिलाएं ट्रेंड पर अधिक ध्यान देने लगी हैं। आज महिलाएं अलग-अलग प्रकार के आभूषणों का इस्तेमाल खुद को अलग और ट्रेंडी बनाने के लिए करती हैं। आजकल बैम्बू ज्वेलरी, कलर्ड ज्वेलरी और थ्रेड ज्वेलरी काफी पसंद की जा रही है। इसके साथ ही कई ऐसी ज्वेलरी भी हैं, जिन्हें आप अलग लुक, स्टाइल और ड्रेस के साथ पहन सकती हैं।
2 of 5
jewellery
एक्सेसरीज को लेकर एक बात हमेशा ध्यान रखें कि आप कुछ नया करने के चक्कर में खुद को ज्वेलरी से पूरी तरह ढक न लें। अगर आप गले में भारी ज्वेलरी पहन रही हैं, तो उसके साथ हल्के इयररिंग्स पहने या गले में एक साधारण चेन के साथ कानों में भारी इयररिंग्स भी पहन सकती हैं।
3 of 5
precious stone
पारंपरिक पोशाकों के साथ भारी प्रेशियस स्टोन ज्वेलरी पहन सकती हैं। इंडो वेस्टर्न पोशाक के साथ प्रेशियस स्टोन वाला नेकलेस अच्छा लुक देता है। पार्टी या इवनिंग में पतली चेन के साथ मल्टी कलर्ड स्टोंस वाला पेंडेंट भी पहन सकती हैं। कॉटन की साड़ी के साथ आप बैम्बू ज्वेलरी भी पहन सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
jewellery
गहरे और हल्के रंग के कपड़ों के साथ अलग-अलग प्रकार की ज्वेलरी पहनें। इस बात का ध्यान रखें कि जिस रंग की ज्वेलरी आप पहन रही हैं, वह पूरे लुक को कॉम्प्लिमेंट करनी चाहिए।
विज्ञापन
5 of 5
jewellary
हल्के या पेस्टल रंग के कपड़ों के साथ मल्टी कलर्ड नेकपीस पहनें। एक रंग के कपड़े के साथ अगर आप मल्टी कलर की ज्वेलरी पहनती हैं, तो यह आपके लुक को बेहतर बनाता है। लेकिन याद रहे की आपके पूरे कपड़े एक ही रंग के होने चाहिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।