फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ड्रेस के साथ ज्वैलरी चुनने से पहले जान लें ये टिप्स, काम आएंगी

Sun, 14 Oct 2018 10:04 AM IST
रूपायन डेस्क, अमर उजाला
रूपायन डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 14 Oct 2018 10:04 AM IST
विज्ञापन
tips to remember before buying jewellery
jewellery

आभूषण से हर महिला का लगाव होता है। गहनों को लेकर महिलाओं का प्रेम न पहले कम था और न ही आज। लेकिन अब आभूषणों को लेकर महिलाएं ट्रेंड पर अधिक ध्यान देने लगी हैं। आज महिलाएं अलग-अलग प्रकार के आभूषणों का इस्तेमाल खुद को अलग और ट्रेंडी बनाने के लिए करती हैं। आजकल बैम्बू ज्वेलरी, कलर्ड ज्वेलरी और थ्रेड ज्वेलरी काफी पसंद की जा रही है। इसके साथ ही कई ऐसी ज्वेलरी भी हैं, जिन्हें आप अलग लुक, स्टाइल और ड्रेस के साथ पहन सकती हैं।

tips to remember before buying jewellery
jewellery

एक्सेसरीज को लेकर एक बात हमेशा ध्यान रखें कि आप कुछ नया करने के चक्कर में खुद को ज्वेलरी से पूरी तरह ढक न लें। अगर आप गले में भारी ज्वेलरी पहन रही हैं, तो उसके साथ हल्के इयररिंग्स पहने या गले में एक साधारण चेन के साथ कानों में भारी इयररिंग्स भी पहन सकती हैं।

tips to remember before buying jewellery
precious stone

पारंपरिक पोशाकों के साथ भारी प्रेशियस स्टोन ज्वेलरी पहन सकती हैं। इंडो वेस्टर्न पोशाक के साथ प्रेशियस स्टोन वाला नेकलेस अच्छा लुक देता है। पार्टी या इवनिंग में पतली चेन के साथ मल्टी कलर्ड स्टोंस वाला पेंडेंट भी पहन सकती हैं। कॉटन की साड़ी के साथ आप बैम्बू ज्वेलरी भी पहन सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
tips to remember before buying jewellery
jewellery

गहरे और हल्के रंग के कपड़ों के साथ अलग-अलग प्रकार की ज्वेलरी पहनें। इस बात का ध्यान रखें कि जिस रंग की ज्वेलरी आप पहन रही हैं, वह पूरे लुक को कॉम्प्लिमेंट करनी चाहिए।

विज्ञापन
tips to remember before buying jewellery
jewellary
हल्के या पेस्टल रंग के कपड़ों के साथ मल्टी कलर्ड नेकपीस पहनें। एक रंग के कपड़े के साथ अगर आप मल्टी कलर की ज्वेलरी पहनती हैं, तो यह आपके लुक को बेहतर बनाता है। लेकिन याद रहे की आपके पूरे कपड़े एक ही रंग के होने चाहिए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed