कहते हैं आंखों में वो ताकत होती है जो शब्दों में भी नहीं होती। आंखें आपके चेहरे का सबसे खूबसूरत हिस्सा होती हैं और इनकी खूबसूरती में चार चांद लगाती हैं घनी और लंबी पलकें। ये हर किसी को आसानी से आपकी ओर आकर्षित कर लेती हैं।
अब आप भी पा सकते हैं घनी पलके सिर्फ कुछ ही दिनों में अपनाएं ये तरीका...
रूई लेकर ताजी बनी ग्रीन टी में भिगोएं और अपनी आंखों की पलकों पर लगाएं। इससे पलकें लंबी होंगी, साफ होंगी और खूबसूरत दिखेंगी।
ऑलिव ऑयल लगाने से पलकें घनी हो जाती हैं। अपनी पलकों पर ऑलिव ऑयल लगाएं। खूबसूरत और घनी पलकों के लिए यह सबसे अच्छा घरेलू नुस्खा है।
पलकें ट्रिम करने से जल्दी बढ़ती हैं लेकिन इसके सिर्फ एक छोटे से पार्ट को ही ट्रिम करें। पलकें ट्रिम करने से ये और तेजी से बढ़ने लगेंगी।
तिल के तेल में विटामिन, मिनरल्स तथा कैल्शियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है। रात को तेल पलकों पर लगाकर सोना चाहिए। इससे पलकें मजबूत और घनी होगी।