फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चेहरे पर ब्लीच लगाने पर होती है जलन तो ये 5 ब्यूटी टिप्स देंगे तुरंत राहत

Wed, 11 Apr 2018 09:41 AM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 11 Apr 2018 09:41 AM IST
विज्ञापन
These beauty tips will soothe your bleached skin
पार्टी में जाना है और समय कम है तो चेहरे पर झटपट ग्लो लाने के लिए ब्लीच सबसे सस्ता और सरल उपाय है। ब्लीचिंग क्रीम में कई तरह के केमिकल होते हैं जो सांवला बनाने वाले मेलेनिन की मात्रा कम करते हैं। जिसकी वजह से चेहरा गोरा बेदाग लगने लगता है। लेकिन इसके इस्तेमाल से कई लोगों को चेहरे पर जलन होने लगती है।


अगर आपको भी ब्लीच लगाने के तुरंत बाद चेहरे पर जलन होती है तो ये 5 ब्यूटी टिप्स आपकी परेशानी दूर कर आपकी खूबसूरती बनाए रखने में आपकी मदद कर सकते हैं।     
These beauty tips will soothe your bleached skin
ऐलोवेरा
एलोवेरा
ऐलोवेरा में एंटीसेप्टिक प्रॉपर्टी मौजूद होती है। चेहरे की जलन दूर करने के लिए आप एलोवेरा जेल को लगाकर सर्कुलर मोशन में मसाज करें। आधे घंटे बाद जब यह जेल सूख जाए तो चेहरे को पानी से धो लें। ऐसा दो से तीन बार करने से आपको चेहरे की जलन में काफी राहत मिलेगी।
 
These beauty tips will soothe your bleached skin
नारियल तेल
नारियल तेल में एंटी-सेप्टिक प्रोपर्टीज होती है, जो किसी भी तरह की जलन और बर्न से व्यक्ति को झट से आराम देता है। इसके हीलिंग नेचर की वजह से त्वचा पर किसी तरह के निशान भी नहीं पड़ते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
These beauty tips will soothe your bleached skin
आइस
ब्लीच लगाने के बाद इसके जलन से राहत पानी के लिए आप चेहरे पर ठंडा पानी या बर्फ का टुकड़ा रखें इससे आपको काफी आराम मिलेगा।
विज्ञापन
These beauty tips will soothe your bleached skin
आलू का छिलका
आलू के छिलकों में भी कमाल की हीलिंग प्रॉपर्टी होती हैं। जलन से राहत पाने के लिए आलू के कुछ छिलके जलन वाली जगह पर लगाएं और आधे घंटे उसे ऐसे ही लगे रहने दें। इसके बाद चेहरे को ठन्डे पानी से धो लें। दिन में दो बार ऐसा करें और त्वचा की जलन से राहत पाएं।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed