Skin Care Tips: रात में सोने से पहले ये काम करके चमका सकते हैं अपना चेहरा, नहीं पड़ेगी पार्लर जाने की जरूरत
अगर आप रात के समय सही स्किन केयर रुटीन अपनाएंगे तो अगले दिन आपकी त्वचा खिल उठेगी।
मेकअप हटाएं
रात में सोने से पहले ये काम अवश्य करें। इसके लिए माइसेलर वॉटर या क्लीनिंग ऑयल का इस्तेमाल करें और अपने चेहरे का मेकअप अच्छी तरह से साफ करें।
क्लींजर का इस्तेमाल करें
हर रोज रात सोने से पहले एक माइल्ड फेसवॉश या क्लींजर से चेहरा धोएं ताकि त्वचा पूरी तरह से साफ हो जाए। यह आपकी त्वचा से बचे हुए मेकअप, तेल, और गंदगी को हटाने में मदद करेगा।
टोनर का उपयोग करें
टोनर त्वचा के पीएच स्तर को संतुलित करता है, पोर्स को टाइट करता है, और त्वचा को तरोताजा महसूस कराता है। ऐसे में सोने से पहले टोनर का इस्तेमाल अवश्य करें।
आंखों के नीचे की त्वचा काफी नाजुक होती है। ऐसे में हर रोज इस नाजुक त्वचा के लिए एक आई क्रीम का उपयोग करें। यह डार्क सर्कल्स, पफिनेस और फाइन लाइन्स को कम करने में मदद करता है।