फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Right Way To Remove Makeup: चेहरे से मेकअप हटाने का सही तरीका जानती हैं ? अगर नहीं तो जरूर पढ़े ये खबर

Thu, 22 Aug 2024 12:49 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Thu, 22 Aug 2024 12:49 PM IST
सार

अगर आप सही तरह से मेकअप नहीं हटाएंगी तो इससे आपके चेहरे पर बुरा असर पड़ सकता है। 

विज्ञापन
Right Way To Remove Makeup in hindi how to remove makeup
चेहरे से मेकअप हटाने का सही तरीका जानती हैं ? - फोटो : Freepik
Right Way To Remove Makeup: अक्सर जब हम कहीं बाहर से आते हैं तो मेकअप हटाने के लिए सीधा मेकअप रिमूवर का इस्तेमाल करते हैं। इससे मेकअप पूरी तरह से साफ हो जाता है। सिर्फ मेकअप रिमूवल इस्तेमाल करने के बाद हम सो जाते हैं जबकि ऐसा करना आपकी त्वचा को काफी नुकसान पहुंचा सकता है।


चेहरे से मेकअप हटाने के लिए आपको एक पूरी प्रक्रिया का सही से पालन करना चाहिए। बहुत सी महिलाओं को तो इस प्रक्रिया के बारे में जानकारी ही नहीं है।

इसी के चलते यहां हम आपको मेकअप हटाने का सही तरीका बताने जा रहे हैं, ताकि चेहरे से मेकअप पूरी तरह से हट जाए और आपका चेहरा हाइड्रेट भी रहे। इस प्रक्रिया को अपनाने के लिए आपको कुछ बातों का ध्यान रखने की आवश्यकता है। अगर आप इन बातों का ध्यान नियमित रूप से रखेंगी तो आपकी त्वचा मेकअप की वजह से कभी खराब नहीं दिखेगी, ना इसमें नमी की कमी होगी। 
Right Way To Remove Makeup in hindi how to remove makeup
चेहरे से मेकअप हटाने का सही तरीका जानती हैं ? - फोटो : फ्रीपिक

सबसे पहले हाथ धोएं

चेहरे से मेकअप हटाना चाहती हैं तो सबसे पहले अपने हाथों को अच्छी तरह से धो लें ताकि गंदगी और बैक्टीरिया चेहरे पर न जाएं।

Right Way To Remove Makeup in hindi how to remove makeup
चेहरे से मेकअप हटाने का सही तरीका जानती हैं ? - फोटो : iStock

मेकअप रिमूवर का उपयोग करें

हाथ धोने के बाद सबसे पहले आंखों और होंठों के मेकअप को हटाने के लिए एक जेंटल मेकअप रिमूवर का उपयोग करें। ये त्वचा संवेदनशील होती है, इसलिए इसे धीरे-धीरे और सावधानी से साफ करें। ध्यान रखें कि रिमूवर आंखों के अंदर न जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Right Way To Remove Makeup in hindi how to remove makeup
चेहरे से मेकअप हटाने का सही तरीका जानती हैं ? - फोटो : iStock

क्लीनिंग ऑयल

आंख और होंठ साफ करने के बाद चेहरे पर लगे मेकअप को हटाने के लिए एक क्लीनिंग ऑयल का उपयोग करें। इसे कॉटन पैड पर लेकर पूरे चेहरे पर धीरे-धीरे रगड़ें। 

विज्ञापन
Right Way To Remove Makeup in hindi how to remove makeup
चेहरे से मेकअप हटाने का सही तरीका जानती हैं ? - फोटो : iStock

अब करें फेस वॉश 

मेकअप रिमूव करने के बाद चेहरे को अच्छी तरह से साफ जरूर करें। ये आपकी त्वचा से बचे हुए मेकअप और क्लीनिंग ऑयल को पूरी तरह से हटा देगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed