Skin Care Tips: एक समय था, जब नियमित दिनचर्या की वजह से 50 की उम्र के बाद ही लोगों की नजरें कमजोर होती थीं। पर, आज के समय में लगातार बढ़ते काम के बोझ और स्क्रीन टाइम की वजह से लोगों की नजरें कमजोर होती जा रही हैं। छोटे-छोटे बच्चों की आंखों पर चश्मा लग गया है।
{"_id":"67beedbd9c255adb67017db1","slug":"skin-care-tips-how-to-remove-spectacle-marks-from-face-in-hindi-2025-02-26","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Spectacle Marks: लगातार चश्मा लगाने से आ गया है चेहरे पर निशान तो ये नुस्खे अपनाकर पाएं छुटकारा","category":{"title":"Beauty tips","title_hn":"ब्यूटी टिप्स","slug":"beauty-tips"}}
Spectacle Marks: लगातार चश्मा लगाने से आ गया है चेहरे पर निशान तो ये नुस्खे अपनाकर पाएं छुटकारा
Wed, 26 Feb 2025 04:31 PM IST
श्रुति गौड़
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रुति गौड़
Updated Wed, 26 Feb 2025 04:31 PM IST
सार
यदि लगातार चश्मा लगाने से आपके चेहरे पर भी निशान आ गया है तो कुछ तरीके अपनाकर इस परेशानी से राहत पाएं।
विज्ञापन
लगातार चश्मा लगाने से आ गया है चेहरे पर निशान तो ये नुस्खे अपनाकर पाएं छुटकारा
- फोटो : Adobe stock
एलोवेरा के फायदे
- फोटो : Freepik.com
एलोवेरा करेगा मदद
- एलोवेरा में सूदिंग और हीलिंग गुण होते हैं, जो त्वचा को हील करने में मदद करते हैं।
- इसके इस्तेमाल के लिए पहले तो कोशिश करें ये जिस एलोवेरा जेल का इस्तेमाल कर रहे हैं वो फ्रेश ही हो।
एलोवेरा के फायदे
- फोटो : Adobe stock
- अब ताजा एलोवेरा जेल लेकर चेहरे के निशान पर लगाएं और हल्के हाथ से उसपर मसाज करें।
- इसे 15-20 मिनट तक लगा रहने दें और फिर धो लें।
- आप दिन में दो बार इस नुस्खे का इस्तेमाल करके इस निशान को कुछ दिन में गायब कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
नारियल तेल और विटामिन E
- फोटो : Adobe stock
नारियल तेल और विटामिन E
- नारियल का तेल तो आपको अपने घर पर मिल ही जाएगा। बस इसमें विटामिन ई का कैप्सूल मिलाएं।
- दोनों चीजों को अच्छी तरह से मिक्स करने के बाद इसे चेहरे पर आए निशान पर लगाएं। लगाने के बाद निशान पर हल्की मसाज करें।
- हर दिन सोने से पहले ये नुस्खा आजमाएं, जिससे आपको कुछ ही दिन में असर दिखेगा।
विज्ञापन
नींबू और शहद
- फोटो : Freepik
नींबू और शहद
- यदि आपको नींबू सूट करता है तो इस नुस्खे का इस्तेमाल करें।
- नींबू में मौजूद प्राकृतिक ब्लीचिंग एजेंटऔर शहद का मॉइस्चराइजिंग गुण निशान हल्के करने में मदद करता है।
- इसके इस्तेमाल के लिए 1 चम्मच नींबू के रस में 1 चम्मच शहद मिलाएं।
- अब इसे निशान पर लगातर 20 घंटे तक छोड़ दें।
- अगर आपकी त्वचा संवेदनशील है, तो नींबू के रस में थोड़ा गुलाब जल मिलाकर लगाएं।