फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Side Effect Of Threading: बार-बार थ्रेडिंग कराने के 4 बड़े नुकसान, जानकर पार्लर जाने से डरेंगी

Wed, 26 Feb 2025 03:35 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Wed, 26 Feb 2025 03:35 PM IST
सार

यदि आप भी बार-बार आईब्रो थ्रेडिंग कराती हैं, तो आपको इसके नुकसान अवश्य जान लेने चाहिए। 

विज्ञापन
Side Effect Of Threading in hindi Threading karane ke kya nuksan hain
: बार-बार थ्रेडिंग कराने के 4 बड़े नुकसान - फोटो : Freepik

Side Effect Of Threading: चेहरे के अनचाहे बालों को हटाने के लिए ज्यादातर महिलाएं थ्रेडिंग तकनीक का इस्तेमाल करती हैं। खासतौर पर जब बात आती है आईब्रो सेट कराने की, तब तो थ्रेडिंग ही सबसे सही विकल्प लगता है। पर, क्या आप जानते हैं थ्रेडिंग आपके चेहरे को काफी हानि पहुंचा सकती है।



खास बात ये है कि इन नुकसानों के बारे में ज्यादातर लोगों को पता ही नहीं होता है। ऐसे में आपको ये जानने की बेहद जरूरत है, कि किस तरह से थ्रेडिंग आपकी त्वचा को डैमेज करती है। हालांकि यदि सही तकनीक के साथ इसका इस्तेमाल किया जा जाए तो कम रुपये में इसकी वजह से त्वचा के अनचाहे बाल साफ हो सकते हैं। 

Trending Videos
Side Effect Of Threading in hindi Threading karane ke kya nuksan hain
त्वचा में बढ़ सकती है जलन - फोटो : Adobe stock

 त्वचा में बढ़ सकती है जलन 
 

  • बार-बार और कम समय अंतराल में थ्रेडिंग कराने त्वचा पर अत्यधिक घर्षण होता है, जिससे लालिमा, जलन और सूजन हो सकती है।
  • खासतौर पर अगर आपकी त्वचा संवेदनशील है, तब तो आपको थ्रेडिंग कराते समय कुछ समय अंतराल अवश्य रखना चाहिए।
Side Effect Of Threading in hindi Threading karane ke kya nuksan hain
बढ़ जाती है रैशेज होने की संभावना - फोटो : Adobe stock

बढ़ जाती है रैशेज होने की संभावना
 

  • थ्रेडिंग के दौरान रोमछिद्र खुल जाते हैं, जिससे धूल और बैक्टीरिया त्वचा में चले जाते हैं।
  • इससे त्वचा पर रैशेज होने की संभावना बढ़ जाती है।
  • इसलिए यदि थ्रेडिंग करा रही हैं तो तुरंत बाद त्वचा पर क्रीम अवश्य लगाएं, ताकि रैशेज की संभावना कम हो जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Side Effect Of Threading in hindi Threading karane ke kya nuksan hain
त्वचा में कट से होता है इंफेक्शन का खतरा - फोटो : Freepik
 त्वचा में कट से होता है इंफेक्शन का खतरा
 
  • अगर थ्रेडिंग करते समय धागा सही तरीके से नहीं चलाया गया, तो त्वचा कट सकती है।
  • कट लगने से इंफेक्शन या स्किन इरिटेशन हो सकती है।
  • इसके लिए यदि पहले से ही त्वचा पर कट लगा हो, तब तो थ्रेडिंग करने से दूर ही रहें।   

 
विज्ञापन
Side Effect Of Threading in hindi Threading karane ke kya nuksan hain
त्वचा हो जाएगी ढीली - फोटो : Freepik

त्वचा हो जाएगी ढीली
 

  • लगातार थ्रेडिंग करने से त्वचा पर बार-बार खिंचाव पड़ता है, जिससे त्वचा की लचक कम हो सकती है और वह ढीली पड़ने लगती है।
  • इसलिए कोशिश करें कि एक बार थ्रेडिंग करने के बाद कुछ दिन का गैप दें। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed